नशा एक गंभीर समस्या है परिवार और समाज को बर्बाद, खोखला कर दुष्परिणाम भयानक होता है – चवन लाल बघेल

नशा एक गंभीर समस्या है परिवार और समाज को बर्बाद, खोखला कर दुष्परिणाम भयानक होता है – चवन लाल बघेल

इन्हे भी जरूर देखे

नशा एक गंभीर समस्या है परिवार और समाज को बर्बाद, खोखला कर दुष्परिणाम भयानक होता है – चवन लाल बघेल

देवभोग–:–गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड ग्राम लाटापारा निवासी चवन लाल बघेल ने समाज के लिए बहुत ही प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण संदेश दिया है! कि चवन लाल बघेल ने नशामुक्त जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है, जो कि यह समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है।

नशा एक गम्भीर समस्या है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज को बर्बाद कर देती है। इसके दुष्परिणाम बहुत ही भयानक होते हैं, जैसे कि आर्थिक स्थिति कमजोर होना, परिवार का सम्मान खोना, और व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होना , अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा सुविधाएं नहीं कर पाना,नशे हालत में परिवार से कलह होना, समाज में समाज के लोग हीन भावना से देखना। नशा हालत में वाहन चलाते समय सावधानी से नियंत्रण खो देना। जिससे आपस में टकरा कर बड़ी मुश्किल में पड़ जाना।

चवन लाल बघेल ने कहा है कि हमें अपने आसपास के लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना चाहिए। हमें शिक्षा और सही मार्गदर्शन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखना चाहिए।

समाज में परिवर्तन और सुधार के लिए आप, हम सभी को एकजुट होकर नशा मुक्त समाज हेतु जनजन तक पहुंच कर नशे से दूर रहने लोगों को जागरूक करना होगा। हमें अपनी नकारात्मक और सकारात्मक पक्षों का विश्लेषण करना चाहिए, और अपने मनमुताबिक सफलता का सूत्र निकालना चाहिए।

आपका समर्थन और सहयोग इस अभियान को सफल बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। इस लिए आइए, आप ,हम सब मिलकर नशामुक्त जीवन के लिए अच्छा काम करें!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read