मेकाहारा में अब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी शिक्षा, डीएम कार्डियोलॉजी सीट स्वीकृत – युवा डॉक्टरों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

मेकाहारा में अब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी शिक्षा, डीएम कार्डियोलॉजी सीट स्वीकृत – युवा डॉक्टरों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

इन्हे भी जरूर देखे

मेकाहारा में अब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी शिक्षा, डीएम कार्डियोलॉजी सीट स्वीकृत – युवा डॉक्टरों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

रायपुर–:–छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (मेकाहारा), रायपुर में लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है। अब मेकाहारा में डीएम कार्डियोलॉजी (हृदय रोग विशेषज्ञ) की सीट स्वीकृत कर दी गई है, जिससे प्रदेश के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले से प्रदेश के युवा डॉक्टरों को अब राज्य में ही सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में ही अधिक संख्या में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) तैयार होंगे, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

बताया गया है कि यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे बीजेपी प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप के सतत प्रयासों और लगातार किए गए आग्रह के बाद मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के सकारात्मक प्रयासों से इस मांग को आखिरकार मूर्त रूप मिल सका।

इस घोषणा के बाद प्रदेश भर के युवा डॉक्टरों और वरिष्ठ विशेषज्ञों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। यह निर्णय दर्शाता है कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस संबंध में जानकारी बीजेपी प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने दी। वहीं डॉ. मनीष सिन्हा ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read