रमजान माह के मुबारक मौके पर दावते इस्लामी नानपारा GNRF द्वारा मुस्तहिक और जरूरतमंदों के घर तक राशन किट्स पहुंचाया गया

रमजान माह के मुबारक मौके पर दावते इस्लामी नानपारा GNRF द्वारा मुस्तहिक और जरूरतमंदों के घर तक राशन किट्स पहुंचाया गया

इन्हे भी जरूर देखे

रमजान माह के मुबारक मौके पर दावते इस्लामी नानपारा GNRF द्वारा मुस्तहिक और जरूरतमंदों के घर तक राशन किट्स पहुंचाया गया


नानपारा–:–जामियातुल मदीना फैजाने इमाम अहमद रजा नानपारा और बहराइच फैजाने मदीना दावत-ए-इस्लामी इंडिया के फ़लाही शोबे GNRF के तहत इस रमज़ान मुबारक में राशन किट्स घर-घर पहुँचाने का खास इंतज़ाम किया गया। वतन-ए-अज़ीज़ हिंदुस्तान के अलग-अलग शहरों में हज़ारों की तादाद में राशन किट्स मुस्तहिक और ज़रूरतमंद घरानों तक पहुँचाई गईं।

इस कोशिश का असल मकसद यही था कि सफ़ेदपोश ख़ानदान भी सहरी और इफ़्तार की खुशियों में इत्मीनान के साथ शरीक हो सकें।

ये सब कुछ आप जैसे मुख़ैर हज़रात के माली तआवुन, दावत-ए-इस्लामी के मुख़लिस कारकुनान की अथक मेहनत और इस कार-ए-ख़ैर में हिस्सा लेने वाले तमाम इस्लामी भाइयों के जज़्बे की बदौलत मुमकिन हुआ।

अल्लाह عزوجل इस मिशन में हिस्सा लेने वाले तमाम मुआविनीन और खिदमत करने वालों को बेहतरीन जज़ा-ए-ख़ैर अता फ़रमाए।

امین بجاہ نبی الامین ﷺ

दावत-ए-इस्लामी इंडिया का ये फ़लाही सफ़र सिर्फ रमज़ान तक ही महदूद नहीं, बल्कि साल भर इंसानियत की खिदमत के लिए मुख़्तलिफ एक्टिविटीज़ जारी रहती हैं:

• सैलाब या कुदरती आफ़त आने पर हमारी टीमें पहुँचकर खाने-पीने और ज़रूरत-ए-ज़िंदगी का इंतज़ाम करती हैं।

• इसी तरह सख़्त गर्मी में ठंडे शरबत और पानी का इंतज़ाम किया जाता है और सर्दियों में ज़रूरतमंदों के लिए गरम कंबल (Blankets) दिए जाते हैं।

• रोड हादसे की सूरत में GNRF मेडिकल टीम के ज़रिए फ़ौरी मदद और इलाज का इंतज़ाम किया जाता है।

• मुख़्तलिफ उर्स के मौकों पर और ज़रूरत के वक़्त लंगर का वसीअ इंतज़ाम भी किया जाता है।

मौलाना शादाब रजा मदनी ने बताया कि इससे बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंची है और उन्हें रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होती है।
रमज़ान के महीने में जरूरतमंदों की मदद करना एक नेक काम है और दावत-ए-इस्लामी हमेशा से ऐसे कार्यों में आगे रहती है।

इस कार्यक्रम को GNRF team प्रिंसिपल जामीयतुल मदीना नानपारा मौलाना शादाब रजा मदनी, हाफिज सिराजुद्दीन, नफीस अत्तारी, रेहान अत्तारी, निहाल अहमद, इरफान अली, तंजीम अहमद, हाजी शब्बीर, जीशान अहमद मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read