श्री राज रंजन, कार्यवाहक कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के सतत पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत  एक महत्वपूर्ण सफलता 

इन्हे भी जरूर देखे

बहराइच–:–श्री राज रंजन, कार्यवाहक कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के सतत पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 20.03.2026 को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 20.03.2026 को विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त गश्ती टीमदेर रात लगभग 00:32 बजे, रुपईडीहा क्षेत्र में एक नेपाली तस्कर को 12ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम काली प्रसाद थारू पुत्र नारायण थारू, निवासी राजापुर मंडी, वार्ड संख्या-04, राजापुर प्रहरी चौकी, जिला बर्दिया (नेपाल) बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काले रंग की पॉलिथीन में लिपटा हुआ लगभग 12 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की पुष्टि SSB के डॉग स्क्वॉड द्वारा भी की गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह एक अवैध नशीला पदार्थ है।
मौके पर की गई पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने उक्त स्मैक उत्तर प्रदेश के नानपारा क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त किया था। उसने यह भी बताया कि वह इस मादक पदार्थ को भारत-नेपाल सीमा पार कर नेपाल के बर्दिया जिले में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था, ताकि शीघ्र एवं अवैध धन अर्जित किया जा सके।
अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु थाना रुपैडिहा पुलिस को सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read