सीमा पर एसएसबी की सतर्कता, भारी मात्रा में कपड़ा बरामद, तीन तस्कर पकड़े गए श्री गंगा सिंह उदावत, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,

सीमा पर एसएसबी की सतर्कता, भारी मात्रा में कपड़ा बरामद, तीन तस्कर पकड़े गए श्री गंगा सिंह उदावत, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,

इन्हे भी जरूर देखे

सीमा पर एसएसबी की सतर्कता, भारी मात्रा में कपड़ा बरामद, तीन तस्कर पकड़े गए
श्री गंगा सिंह उदावत, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,

बहराइच–:–के सतत पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों एवं अवैध सामान की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 24.03.2026 को गुप्त सूचना मिली कि सीमा स्तम्भ संख्या 650/4 के पास से कुछ लोग अवैध सामान लेकर नेपाल जाने वाले हैं। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल एक विशेष गश्ती दल का गठन सहायक उप निरीक्षक श्याम लाल नेत्रित्व में किया गया| यह टीम लगभग 14:30 बजे निर्धारित स्थान के लिए रवाना हुई और सीमा स्तम्भ 650/4 के पास भारत की ओर तैनात हो गई। करीब 15:50 बजे गश्ती दल ने तीन व्यक्तियों को साइकिल पर सामान ले जाते हुए नेपाल की ओर बढ़ते देखा। संदेह होने पर जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राम सहाय वर्मा (20 वर्ष), हलीम (15 वर्ष) एवं बच्छ राज (20 वर्ष) निवासी ग्राम निधिनगर संकल्पा, थाना रुपैडिहा, जिला बहराइच बताया। जांच के दौरान उनके पास से 200 नग लेडीज सूट, 23 नग लेडीज साड़ियां तथा 3 साइकिल बरामद की गईं।
आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात जब्त सामान एवं पकड़े गए तीनो व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नानपारा को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read