गरियाबंद जिले के भूमिहीन कृषि मजदूर 17 हजार 575 हितग्राहियों के खाते में 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपए की राशि अंतरिम

गरियाबंद जिले के भूमिहीन कृषि मजदूर 17 हजार 575 हितग्राहियों के खाते में 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपए की राशि अंतरिम

इन्हे भी जरूर देखे

गरियाबंद जिले के भूमिहीन कृषि मजदूर 17 हजार 575 हितग्राहियों के खाते में 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपए की राशि अंतरिम

गरियाबंद–:–छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय’ भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत गरियाबंद जिले के हजारों भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर के लगभग 5 लाख पात्र परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि का अंतरण किया।
इस योजना के अंतर्गत गरियाबंद जिले के 17,575 हितग्राहियों के बैंक खातों में 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। गरियाबंद जिले में प्रत्येक भूमिहीन कृषि मजदूर हितग्राहियों को 10,000 रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत बलौदा बाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने योजना के लाभ और ग्रामीणों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव पर चर्चा हुई।
जिलास्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को सहायता राशि के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

 

यह योजना छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। नियमित वित्तीय सहायता से न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
ग्रामीणों में खुशी का माहौल
राशि मिलने के बाद हितग्राहियों के चेहरे में खुशियां की लहर दिखाई दी। लाभान्वित ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल को राहत देने वाला बहुत बड़ा कदम बताते हुए आभार जताई है।

निष्कर्ष

छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय सरकार की इस योजना से पूरे प्रदेश के साथ -साथ गरियाबंद जिले के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिला है।भूमिहीन कृषि मजदूरों को अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ -साथ गरीब वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read