रामनवमी के मौके पर देवभोग में निकली दिव्य भव्य शोभायात्रा ‘जय जय श्री राम’ की जयघोष से गूंजा देवभोग शहर

रामनवमी के मौके पर देवभोग में निकली दिव्य भव्य शोभायात्रा ‘जय जय श्री राम’ की जयघोष से गूंजा देवभोग शहर

इन्हे भी जरूर देखे

रामनवमी के मौके पर देवभोग में निकली दिव्य भव्य शोभायात्रा ‘जय जय श्री राम’ की जयघोष से गूंजा देवभोग शहर

गरियाबंद/देवभोग–:–गरियाबंद जिले के नगर पंचायत देवभोग में हर साल की तरह इस बार भी रामनवमीं के इस पावन महोत्सव पर सनातन धर्म के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई,यह शोभायात्रा धर्म नगरी नगर पंचायत देवभोग( झाराबहाल) के साईं बाबा मंदिर से श्रीगणेश किया गया तो वहीं हनुमान मंदिर से प्रभु जगन्नाथ मंदिर तक और फिर पुनः वापस हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ था।आयोजक हिन्दू समाज सनातनों के अनुसार 26 मार्च 2026, दिन- गुरुवार को दोपहर 3 .20 बजे शोभायात्रा की शुरुआत की गई।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने से पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर नजर आयीं। कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण केन्द्र रहा है। अयोध्या झाकी सीताराम झांकियां शोभायात्रा को भव्य बनाया। साथ ही लाइटिंग डीजे साउण्ड आतिशबाजी और फूल वर्षा ऐसा हो रही थी, की एक पल के लिए अयोध्या से प्रभु श्री राम जी देवभोग नगर के पावन धरा में उनका आगमन हुआ है। इस खुशी में श्रृद्धालुओं के मन में भारी उत्साहित से ऐसा प्रतीत हो रहा था, अयोध्या से देवभोग नगर में पावन धरा में प्रभु राम जी पधारे हैं तो इस अवसर पर राम भक्त जनों ने मन में श्रध्दा और भक्ति भाव से जय जय श्री राम की जयघोष गूंजन करते हुए फूलों की बरसात किया। जैसे ही प्रभु श्री राम जी के शोभायात्रा निकाली तो देवभोग नगर के प्रत्येक घरों में द्वार -द्वार पर श्रद्धा और भक्ति की दीपक जलाएं।इस पावन पर्व रामनवमी उत्सव में स्थानीय नगरवासियों और आस-पास पड़ोस गांवों से आए हुए राम भक्त श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहें।यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने वाला महोत्सव है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read