59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), नानपारा में चैत्र नवरात्रि का हर्षोल्लास के साथ समापन; हवन एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), नानपारा में चैत्र नवरात्रि का हर्षोल्लास के साथ समापन; हवन एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

​59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), नानपारा में चैत्र नवरात्रि का हर्षोल्लास के साथ समापन; हवन एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

​नानपारा–:–27 मार्च 2026 ,59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), मुख्यालय नानपारा के प्रांगण में चल रहे चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का पूर्ण श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ समापन हुआ।

विदित हो कि इस पुनीत अनुष्ठान का शुभारंभ बीते 19 मार्च 2026 को पूर्ण विधि-विधानपूर्वक ‘कलश स्थापना’ के साथ किया गया था।

​नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर श्री पंकज कुमार ठाकुर, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट), 59वीं वाहिनी की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति, वृहद हवन एवं विशेष पूजन अनुष्ठान संपन्न किया गया।


​पूजन के उपरांत, माँ भवानी के आशीर्वाद स्वरूप वाहिनी के समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों हेतु एक ‘विशाल भंडारे’ (सामूहिक प्रीतिभोज) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ कार्मिकों तथा उनके परिजनों ने पूर्ण निष्ठा एवं उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर माता का प्रसाद ग्रहण किया। इस सामूहिक आयोजन से संपूर्ण प्रांगण का वातावरण अत्यंत भक्तिमय एवं ऊर्जायुक्त हो गया।
​सशस्त्र सीमा बल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक मात्र नहीं था, अपितु इसके माध्यम से सीमा पर कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवारत बल-कार्मिकों के मध्य असीम मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रभावी संचार हुआ। सामूहिक पूजन एवं भंडारे जैसे आयोजनों ने वाहिनी के सदस्यों तथा उनके परिजनों के मध्य आपसी एकता, अनुशासन एवं सामूहिक सौहार्द की भावना को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ किया है।
​अनुष्ठान के समापन पर आदिशक्ति माँ भगवती से राष्ट्र की एकता व अखंडता, बल की सर्वांगीण उन्नति तथा समस्त जवानों एवं उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य, अदम्य साहस व कल्याण हेतु विशेष प्रार्थना की गई।

जारीकर्ता:
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read