42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से नेपाल जाने के क्रम में एक पिकअप कोल्ड ड्रिंक को किया जब्त।

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से नेपाल जाने के क्रम में एक पिकअप कोल्ड ड्रिंक को किया जब्त।

इन्हे भी जरूर देखे

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से नेपाल जाने के क्रम में एक पिकअप कोल्ड ड्रिंक को किया जब्त।

नानपारा–:–दिनांक 02-04-2026 को श्री गिरीश चंद पाण्डेय कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सतत पर्यवेक्षण और श्री दिलीप कुमार उप कमांडेंट प्रचालन के निर्देशन में समय लगभग 2145 बजे व्यापार एवं पारगमन मार्ग रूपैडिहा पर भारत से नेपाल जाने के क्रम में बी. आई. टी. जांच चौकी पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप कोल्ड ड्रिंक को जब्त कर कस्टम कार्यालय रूपैडिहा के सूपूर्द किया।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित BIT चेक पोस्ट रूपैडिहा पर भारत से नेपाल जाने के क्रम में नियमित जांच के दौरान वाहन संख्या UP31T8262 (मॉडल: महिंद्रा बोलेरो) को बैरिकेड की ओर आते हुए देखा गया। उक्त वाहन के चालक ने ड्यूटी पर तैनात जवान द्वारा दिए गए स्पष्ट संकेतों के बावजूद वाहन नहीं रोका तथा तेज गति से बैरिकेड पार कर गया। तत्पश्चात उक्त वाहन को चेक पोस्ट से लगभग 50 मीटर आगे जाकर रोका गया।

वाहन को रोककर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन में कोल्ड ड्रिंक लदी हुई है। चालक द्वारा बताया गया कि उक्त माल श्री पिंटू प्रधान का है, जिसे वह डिलीवरी हेतु ले जा रहा था। आगे की पूछताछ के दौरान चालक भारत से नेपाल सामान ले जाने हेतु कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके पास सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग द्वारा विधिवत सत्यापित/प्रमाणित कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। हालांकि चालक राम बकस पुत्र चंगू ने बिल प्रस्तुत किया लेकिन उसके पास कस्टम्स का कोई अधिकृत क्लियरेंस मौजूद नहीं था। भौतिक जांच करने पर वाहन में निम्नलिखित सामग्री पाई गई:-175 (एक सौ पचहत्तर) पेटी/कार्टन कोल्डड्रिंक (माउंटेनड्यू) प्रत्येक पेटी में 09 बोतलें, कुल बोतलें: 1575 (प्रति बोतल 2.25 लीटर) उपरोक्त तथ्यों के दृष्टिगत वाहन सहित उक्त समग्री को जब्त कर कस्टम कार्यालय रूपैडिहा को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सूपूर्द किया गया।

सादर

दिलीप कुमार
उप कमांडेंट (प्रचालन)
42वीं वाहिनी स.सी.बल बहराइच-I

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read