सर्वधर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंड ग्रुप के गुरुचरण सिंह होरा का 65वां जन्मदिन महाआरती के बाद भव्य भंडारे का आयोजन

सर्वधर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंड ग्रुप के गुरुचरण सिंह होरा का 65वां जन्मदिन महाआरती के बाद भव्य भंडारे का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर _ छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का 65वां जन्मदिन इस वर्ष पूरे उत्साह गरिमा और भव्यता के साथ मनाया गया। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में उनके समर्थकों शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिससे पूरे दिन जश्न का माहौल बना रहा। सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा वहीं इस विशेष अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित सर्वधर्म हनुमान मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया गया जहां श्री होरा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की इसके बाद उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया इस मौके पर श्री होरा ने लोगों को प्रसादी वितरण भी किया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री होरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ दीर्घायु एवं निरंतर सफल जीवन की कामना की पूरा माहौल उल्लास आत्मीयता और सम्मान से भरा हुआ नजर आया इस अवसर पर श्री होरा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजसेवी कुबेर राठी, राजकुमार राठी, अंकित राठी, कमलेश यादव, कुणाल राठी सहित सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि साथियों का यह स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है जो उन्हें निरंतर समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read