भाजपा स्थापना दिवस पर कार्ययोजना बैठक संपन्न घर घर झंडा लगेगा 

भाजपा स्थापना दिवस पर कार्ययोजना बैठक संपन्न घर घर झंडा लगेगा 

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया बैठक में संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति तैयार की गई इस दौरान जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक में संगठन विस्तार जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा की गई‌ जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों योजनाओं एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के चयनित 50 बड़े ग्रामों में “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के तहत कार्यक्रम किया जाएगा इस अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव एवं बस्तियों में जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे बैठक में यह भी तय किया गया कि जिले के सभी बूथों में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह एवं गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा इस अवसर पर बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें ध्वजारोहण, संगठन के इतिहास एवं विचारधारा पर चर्चा तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान शामिल रहेगा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम आयोजित कर संगठन के इतिहास और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हमें निरंतर जनसंपर्क में रहना होगा विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संगठन के मूल्यों, विचारधारा और समर्पण को याद करने का अवसर है उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य किया है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के माध्यम से हर घर तक पहुंच बनाएं और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बनाई गई योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर हर बूथ में कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की मजबूती का संदेश दिया जाए पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने अपने संबोधन में पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास को याद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है उसके पीछे कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और समर्पण है उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें उन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर देता है जिनके आधार पर पार्टी खड़ी हुई है उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा और सेवा भाव के साथ कार्य करने की अपील की कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके एवं आभार जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप,राजेश साहू,गुरुनारायण तिवारी,ईश्वर साहू प्रीतम सिन्हा,अजय रोहरा,बल्देव सिंह हुंदल,मुरलीधर सिन्हा,पारस ठाकुर डॉ मनीष सिन्हा,पदूलोचन जगत,हलमन ध्रुवा,परमेश्वर सेन अरविंद तिवारी,घनश्याम सिन्हा,जीवन एस साहू,सुमीत पारख,धनराज विश्कर्मा,रिकेश साहू,गोपी ध्रुव,खोमन चंद्राकर,संतोष यादव,नवीन मांझी,शिवशंकर जायसवाल,भगवानो बेहरा,हेमन्त सिन्हा,जगमोहन पटेल,मंजुलता हरित,शिवांगी चतुर्वेदी,रिखीराम यादव,आसिफ मेमन,इंद्राणी नेहरू साहू,सोहन ध्रुव,लेखराम साहू,मीरा ठाकूर,बिंदु सिन्हा,मिलेश्वरी साहू,सरिता ठाकुर,विष्णु मरकाम,धनंजय नेताम,सरोजनी रात्रे,जयराम साहू,तानसिंह मांझी,चैनसिंह कश्यप,सलीम कुरैशी,सतीश दौरा,अमित बखरिया,पप्पू ठाकुर,परमानंद नेताम,पुरषोतम ध्रुव,राजेन्द राजपूत, आनंद यादव,सोभित ध्रुवा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read