उड़िया ग्राम बरगढ़ में नाम यज्ञ का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा हरे कृष्ण संकीर्तन साल्हेभाठा के संकृतन मंडली का सुदर प्रस्तुति।

उड़िया ग्राम बरगढ़ में नाम यज्ञ का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा हरे कृष्ण संकीर्तन साल्हेभाठा के संकृतन मंडली का सुदर प्रस्तुति।

इन्हे भी जरूर देखे

उड़िया ग्राम बरगढ़ में नाम यज्ञ का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा हरे कृष्ण संकीर्तन
साल्हेभाठा के संकृतन मंडली का सुदर प्रस्तुति।

बरगढ़ –:–उड़िया ग्राम बरगढ़ में आयोजित नाम यज्ञ कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव भक्ति रस में डूबा नजर आया। इस धार्मिक आयोजन में गुरु कुंजबिहारी मांझी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में संकृतन मंडली के प्रसिद्ध गायिका आरती मांझी एवं परमेश्वरी ध्रुव द्वारा “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र का संकीर्तन भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। उनके मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।

नाम संकीर्तन के दौरान गांव के महिला, पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए और भक्ति भाव से भगवान का नाम स्मरण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया।
इस आयोजन ने ग्राम में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक प्रबल किया तथा लोगों को भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read