भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम; 77 हजार का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त श्री गिरीश चंद पाण्डेय कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB),

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम; 77 हजार का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त श्री गिरीश चंद पाण्डेय कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB),

इन्हे भी जरूर देखे

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम; 77 हजार का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
श्री गिरीश चंद पाण्डेय कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB),

बहराइच–:–के सतत पर्यवेक्षण में, सीमा चौकी रुपैडिहा के जवानों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 06 अप्रैल 2026 भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान तीन नेपाली नागरिकों को भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल एक्सेसरीज के साथ गिरफ्तार किया गया।
सोमवार तड़के लगभग 02:00 बजे, सीमा स्तंभ (B.P. No.) 651/11 के पास विशेष ‘नाका’ चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय क्षेत्र के भीतर 100 मीटर की दूरी पर अंधेरे में तीन लोगों को सिर पर कार्टन लादकर आते देखा। संदिग्धों को रोककर जब पूछताछ की गई, तो उनकी पहचान निम्नलिखित रूप में हुई:
1. साहिल अंसारी (19 वर्ष), निवासी जैसपुर, जिला बांके, नेपाल।
2. दिलदार हुसैन (23 वर्ष), निवासी जैसपुर, जिला बांके, नेपाल।
3. सुरेंद्र सोनी (30 वर्ष), निवासी जैसपुर, जिला बांके, नेपाल।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे यह सामान बरथनवा (भारत) से जैसपुर (नेपाल) ले जा रहे थे। जब उनसे परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे सीमा शुल्क विभाग (Customs) द्वारा प्रमाणित कोई भी कागज प्रस्तुत करने में विफल रहे। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से निम्न सामान बरामद हुआ –
• वायरलेस गैजेट्स: 39 वायरलेस स्पीकर, 145 TWS ईयरबड्स और 99 वायरलेस हेडफोन।
• स्मार्ट वॉच: 49 स्मार्ट वॉच (BL-5 Pro और XIAOMAI सीरीज)।
• एक्सेसरीज: 200 वायर्ड ईयरफोन, 200 चार्जिंग केबल (iPhone और Samsung)।
• पैकिंग मटेरियल: भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नकली पैकिंग बॉक्स, स्टिकर और प्लास्टिक सपोर्ट।
आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत, पकड़े गए चारों अभियुक्तों एवं सामानों को कस्टम कार्यालय रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read