42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ पर चिकित्सा शिविर का आयोजन आज दिनांक 07.04.2026 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ पर चिकित्सा शिविर का आयोजन आज दिनांक 07.04.2026 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,

इन्हे भी जरूर देखे

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ पर चिकित्सा शिविर का आयोजन आज दिनांक 07.04.2026 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,

बहराइच–:– के प्रांगण में एक व्यापक एवं सुव्यवस्थित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य वाहिनी में कार्यरत कार्मिकों तथा उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज बहराइच से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि वर्मा ने महिलाओं की समस्याओं की जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई, वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुरेल ने बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण संबंधी परामर्श दिए। दंत चिकित्सक डॉ. सुधीर चौधरी (चौधरी डेंटल क्लिनिक, नानपारा) ने दांतों की देखभाल के तरीके बताए और डॉ. संतोष यादव (सीएचसी नानपारा) ने सामान्य बीमारियों से बचाव के उपाय सुझाए।

इस चिकित्सा शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर की जांच, महिला रोग, बाल रोग तथा दंत रोग से संबंधित परीक्षण शामिल थे। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुरूप परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।

शिविर में बड़ी संख्या में कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।इस सफल आयोजन ने यह सिद्ध किया कि सामूहिक प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।भविष्य में भी इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read