भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी योग्य अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करने की सुविधा जुलाई-अगस्त 2026 में हो सकती है कॉमन एंट्रेंस परीक्षा

भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी योग्य अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करने की सुविधा जुलाई-अगस्त 2026 में हो सकती है कॉमन एंट्रेंस परीक्षा

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है पहले यह तिथि 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ज्वॉइन इंडियन आर्मी डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं जिले के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार जिनकी जन्मतिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच है अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) के पदों के लिए पात्र हैं सिपाही (फार्मा) पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जुलाई से अगस्त 2026 के बीच में आयोजित होने की संभावना है इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965214 या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read