गैस सिलेंडर संकट से आम जनता बेहाल — महंगाई और आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा कांग्रेस युवा नेता गिरीश कुमार बघेल

गैस सिलेंडर संकट से आम जनता बेहाल — महंगाई और आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा कांग्रेस युवा नेता गिरीश कुमार बघेल

इन्हे भी जरूर देखे

गैस सिलेंडर संकट से आम जनता बेहाल — महंगाई और आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा कांग्रेस युवा नेता गिरीश कुमार बघेल

देवभोग–:–रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और समय पर आपूर्ति न होने के कारण आम जनता गहरे संकट से गुजर रही है। घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ता जा रहा है, जिससे निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर अब जरूरत से ज्यादा बोझ बन चुका है और इसके कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस नेता गिरीश कुमार बघेल युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस जिला संयोजक बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनहित के मामलों में सरकार की उदासीनता साफ नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई पर नियंत्रण और आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने में सरकार विफल साबित हो रही है।

उन्होंने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों को तत्काल नियंत्रित किया जाए तथा आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत कर आम जनता को राहत दी जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनता का आक्रोश और बढ़ सकता है, जिसका असर आने वाले समय में सियासी स्तर पर भी देखने को मिल सकता है।

स्थानीय स्तर पर भी इस समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है और उपभोक्ता लगातार समाधान की मांग कर रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर सरकार को घेरने में लगा हुआ है, जिससे यह मामला अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read