श्री गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB)

श्री गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB)

इन्हे भी जरूर देखे

श्री गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB)

बहराइच–:–के सतत एवं कुशल पर्यवेक्षण में सीमा चौकी मौलाना पुरवा के सतर्क जवानों ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

दिनांक 08.04.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बहराइच-I एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की। बुधवार सायं लगभग 17:40 बजे पिलर संख्या 641 के समीप एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 किलो 18 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम सुरेंद्र वर्मा (25 वर्ष), पुत्र बुट्टा वर्मा, निवासी भवनियापुर जियरका, नेपालगंज (जनपद बांके, नेपाल) बताया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह नेपाल से चरस लाकर भारत में बेचने का कार्य करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विधिक कार्रवाई की गई तथा उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना संथालिया के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read