अंगना में गूंजा शिक्षा का उत्साह: पढ़ई तिहार का सफल आयोजन 

अंगना में गूंजा शिक्षा का उत्साह: पढ़ई तिहार का सफल आयोजन 

इन्हे भी जरूर देखे

अंगना में गूंजा शिक्षा का उत्साह: पढ़ई तिहार का सफल आयोजन

मैनपुर–:–प्राथमिक शाला देहारगुड़ा संकुल केंद्र गिरहोला विकासखंड मैनपुर में आज “पढ़ई तिहार – अंगना में शिक्षा” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों की शिक्षा के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई।
कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से जोड़ने का प्रयास किया गया। माताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिक्षा के महत्व को समझा और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
यह आयोजन विद्यालय और समुदाय के बीच मजबूत संबंध का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रसेन पटेल प्रधान पाठक ओमप्रकाश वैष्णव एवं कुमारी प्रेरणा कश्यप उपस्थित थीं

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read