अंगना म शिक्षा के अंतर्गत पढ़ई तिहार” बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर प्रा.शाला करचिया में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मिलकर शिक्षा को उत्सव के रूप में मनाया।

अंगना म शिक्षा के अंतर्गत पढ़ई तिहार” बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर प्रा.शाला करचिया में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मिलकर शिक्षा को उत्सव के रूप में मनाया।

इन्हे भी जरूर देखे

अंगना म शिक्षा के अंतर्गत पढ़ई तिहार” बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर प्रा.शाला करचिया में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मिलकर शिक्षा को उत्सव के रूप में मनाया।

देवभोग–:–कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों में भाग लिया। माताओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, ताकि वे बच्चों की पढ़ाई में घर पर सहयोग कर सकें।
संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में आयोजित अंगना म शिक्षा कार्यक्रम आधारित गतिविधियों का संकुल प्राचार्य श्री सुरेश चरण अवस्थी एवं संकुल समन्वयक श्री दुर्गेशचंद्र टाडिल्या ने काफी सराहना करते हुए स्कूल से माताओं को हमेशा जोडक़र रखने पर जोर दिया
इस अवसर पर श्रीमती श्वेता मुंड एवं प्रधानपाठक श्री अनिल मांझी के द्वारा सुंदर ढंग से उन्हें घर पर शिक्षा देने पर जोर दिया गया
संकुल समन्वयक श्री दुर्गेशचंद्र टाडिल्या ने कहा “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और उन्हें स्कूल जाने से पहले ही आनंदमय तरीके से सीखने के लिए तैयार करना है। इस अभियान के तहत माताओं की भागीदारी को बढ़ाकर बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाया जा रहा है।
स्कूल में आयोजित “पढ़ई तिहार” में बच्चों के लिए अलग-अलग गतिविधि काउंटर बनाए गए, जहां भाषा, गणित और रचनात्मक कौशल से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों के सीखने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और शिक्षा को बोझ नहीं बल्कि आनंद का माध्यम बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और अभिभावकों से अपील की गई कि वे घर पर भी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read