उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के लिए नई रेल सेवाओं की मांग, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के लिए नई रेल सेवाओं की मांग, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

इन्हे भी जरूर देखे

उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के लिए नई रेल सेवाओं की मांग, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

रूपईडीहा बहराइच–:–महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के भारत नेपाल सीमावर्ती रेलवे स्टेशन नेपालगंज रोड का शनिवार को निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, जनपद बहराइच की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

ज्ञापन में नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल सेवाओं की समय-सारणी को जनहित के अनुरूप रखने तथा नई ट्रेनों के संचालन की मांग की गई है। समिति के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन ने बताया कि रुपईडीहा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा से जुड़ा होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक, व्यापारी, कर्मचारी एवं मजदूर वर्ग का आवागमन होता है,ट्रेनों के संचालन न होने से आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई है कि नेपालगंज रेलवे स्टेशन/रुपईडीहा से गोंडा के लिए सुबह लगभग 8 बजे एक ट्रेन चलाई जाए, जिससे कचहरी जाने वाले वादकारी, सरकारी कर्मचारी एवं व्यापारी समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इसके साथ ही बहराइच से शाम लगभग 5 बजे रुपईडीहा के लिए ट्रेन संचालन की भी मांग की गई है, ताकि दिनभर काम करने के बाद मजदूर एवं कर्मचारी सस्ते और सुरक्षित साधन से घर लौट सकें।
इसके अलावा रुपईडीहा से गोंडा होते हुए लखनऊ तक सीधी ट्रेन चलाने की भी मांग उठाई गई है। समिति का कहना है कि इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों को भी प्रदेश की राजधानी तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
समिति ने कहा कि यदि इन मांगों पर अमल किया जाता है तो इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा और स्थानीय सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।इस अवसर पर समिति के जिला उपाध्यक शेर सिंह कसौधन,नगर उपाध्यक्ष रूपईडीहा इरशाद हुसैन जिला संगठन मंत्री केशरी प्रसाद सोनी,नगर सचिव रईस अहमद संगठन मंत्री रमेश मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read