नेताम पारा में पेयजल संकट खत्म सरपंच की पहल बनी मिसाल

नेताम पारा में पेयजल संकट खत्म सरपंच की पहल बनी मिसाल

इन्हे भी जरूर देखे

नेताम पारा में पेयजल संकट खत्म सरपंच की पहल बनी मिसाल

देवभोग–:–ग्राम पंचायत भतराबाहली में विकास की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है, जहां सरपंच श्रीमती अगस्तिन बाई चंदू राम नागेश ने नेताम पारा में नलकूप खनन कराकर वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान कर दिया है। इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को अब शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।

बताया जा रहा है कि नेताम पारा के निवासी लंबे समय से पानी की भारी किल्लत झेल रहे थे। गर्मी के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जिससे महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था। ऐसे में सरपंच द्वारा कराया गया यह नलकूप खनन कार्य ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

ग्रामीणों ने सरपंच के इस जनहितकारी कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम केवल पानी की समस्या का समाधान नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत संदेश भी है।

सरपंच श्रीमती अगस्तिन बाई ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता उनकी प्राथमिकता है और आगे भी विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read