राधिका पंचोले को आंबेडकर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

राधिका पंचोले को आंबेडकर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

इन्हे भी जरूर देखे

राधिका पंचोले को आंबेडकर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

इंदौर–:– एलेट स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी आर.डी. विक्टोरियस की ट्रेनर व सह कोच एवं मध्यप्रदेश एस.के.आई.एफ. कराते टीम की कप्तान सेंसई राधिका पंचोले ने आंबेडकर खेल रत्न पुरस्कार हासिल कर पूरे कोदरिया ग्राम का नाम गौरांवित कर दिया है । जीवरण फाउंडेशन के तत्वाधान में एवं भारतीय पुरस्कार अथॉरिटी ने उन्हें हाल ही में कोड़ाई कराते कप के लिए मध्यप्रदेश टीम की कमान भी सेंसई की तरह सौंपी गई थी ‌ जिसमें उन्हें 5 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए । वे इसके पहले भी नेपाल की अंतराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में स्वर्ण एवं कन्याकुमारी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है । वे अब 12वीं माउंट एवरेस्ट अंतराष्ट्रीय स्पर्धा जो कि 29 से 31 मई को काठमांडू में आयोजित की जावेगी, उसमें पाकिस्तान को हराकर एक नया कीर्तिमान रचना चाहती है । वे इंदौर जिले के इतिहास की पहली खिलाड़ी बन चुकी है जिन्हें फेंसिंग और कराते के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया । उनके इस खिताब से उनके माता पिता दोनों खुश हैं । आभार कोदरिया ग्राम पंचायत प्रमुख सुनीता लाहौरी ने माना ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read