अमलीपदर तहसील क्षेत्र उरमाल में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, झोपड़ीनुमा छप्पर गिरने से 6 लोग घायल

अमलीपदर तहसील क्षेत्र उरमाल में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, झोपड़ीनुमा छप्पर गिरने से 6 लोग घायल

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

अमलीपदर _गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र ग्राम उरमाल में रथयात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम स्थल पर बना झोपड़ीनुमा छप्पर चाल अचानक भरभराकर गिर गया हादसे में 6 लोग घायल हो गए राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोगों की जान बच गई घायलों में रोहित सिन्हा 28 वर्ष, धोरकोट, प्रीतिवास 27 वर्ष, उरमाल, तिलेश्वर सोनवानी 30 वर्ष बेहरामुड़ा, वही इस हादसे में मुनगापदर निवासी होरेंद्र सिंह मरकाम का कान कटने से छः टाके लगे हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सनत कुंभकार इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया जांच के दौरान एक घायल की कमर में गंभीर चोट पाए जाने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी गई घटना की सूचना मिलते ही उरमाल के सरपंच खगेश्वर धुव तथा गौतम कश्यप भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहाँ उन्होंने घायलों का हालचाल जाना रथयात्रा के दौरान हुए इस हादसे से कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ, त्वरित राहत कार्य और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read