अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग में योगेश बघेल बने जिलाध्यक्ष

अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग में योगेश बघेल बने जिलाध्यक्ष

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग में नई नियुक्तियां की गई हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल के द्वारा पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के सहमति से नियुक्ति आदेश जारी किया है वहीं गरियाबंद जिले के योगेश बघेल को अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है नियुक्ति आदेश में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया है साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,अनुसूचित जाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की अपेक्षा जताई गई है।

इस नियुक्ति के बाद गरियाबंद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है योगेश बघेल के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम जिला उपाध्यक्ष सन्नी मेमन,रमेश शर्मा,नीरज ठाकुर,पन्नालाल ध्रुव,आबिद ढेबर, राजेश साहू,जुनैद मेमन,चंद्रभूषण चौहान, रहीम रजा,नाजिर खान, ज्ञानेश तिवारी के साथ पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read