गरियाबंद सिन्हा -कलार समाज का चुनाव हुआ संपन्न,अवध सिन्हा हुए अध्यक्ष निर्वाचित

गरियाबंद सिन्हा -कलार समाज का चुनाव हुआ संपन्न,अवध सिन्हा हुए अध्यक्ष निर्वाचित

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक- सैयद बरकत अली के साथ संपादक- विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

गरियाबंद सिन्हा -कलार समाज का चुनाव हुआ संपन्न,अवध सिन्हा हुए अध्यक्ष निर्वाचित

गरियाबंद:- छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज जिला गरियाबंद में समाज के तीन महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अवध राम सिन्हा छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वही डायमंड सिन्हा महामंत्री कुलेश्वर सिन्हा कोषाध्यक्ष चुने गए।


निर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। वही जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक पर पुष्पगमाला व आतिशबाजी करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारी का जोशीला स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में सिन्हा कलार समाज बहुसंख्यक समाज होने के चलते जातिगत समीकरण में सिन्हा समाज का राजनीतिक दृष्टिकोण से व अन्य दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश सिन्हा कलार समाज के निर्देशानुसार जिले में जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव किया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने निर्धारित समय पर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू किया। जिलाध्यक्ष बनने समाज के 5 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की जिसमें राजिम परिक्षेत्र से विनोद सिन्हा अवध सिन्हा फिंगेश्वर परिक्षेत्र से राजेश सिन्हा हुकुम सिन्हा देवभोग परिक्षेत्र से जोजन सिन्हा का नाम शामिल हैं।

महामंत्री के लिए डायमंड सिन्हा ने सिंगल दावेदारी की। वही कोषाध्यक्ष के दो नाम सामने आए जिसमें
फिंगेश्वर परिक्षेत्र के गुलाब सिन्हा मैनपुर परिक्षेत्र से कुलेश्वर सिन्हा।

छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज जिला गरियाबंद के लिए हुए चुनाव में राजिम परिक्षेत्र के अवध सिन्हा सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह छुरा परिक्षेत्र के डायमंड सिन्हा महामंत्री और मैनपुर परिक्षेत्र के कुलेश्वर सिन्हा कोषाध्यक्ष चुने गए।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुरलीधर सिन्हा,डॉक्टर परस सिन्हा दुर्गाराम सिन्हा दुर्गा प्रसाद सिन्हा नंदेश्वर सिन्हा
राजिम परिक्षेत्र .. मंडलेश्वर रामलाल सिन्हा , सचिव संजय कुमार सिन्हा , कोषाध्यक्ष भारत प्रीतम सिन्हा सिन्हा गोरेलाल सिन्हा छुरा मण्डलेश्वर – शिवलाल सिन्हा सचिव – हेमंत सिन्हा कोषाध्यक्ष – हरि सिन्हा फिंगेश्वर ओमप्रकाश सिन्हा राजकुमार सिन्हा खोमन सिन्हा गरियबन्द नंदकुमार सिन्हा गोपाल सिन्हा संतराम सिन्हा मैनपुर दशरू सिन्हा भागवत सिन्हा निर्भय सिन्हा देवभोग तुलसी राम सिन्हा भोजराज सिन्हा राम गुलाम सिन्हा खोमन सिन्हा ऋतिक सिन्हा
पूरण सिन्हा मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read