न्यू बस नेशनल हाईवे देवभोग मार्ग में पेड़ से टकराई एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

न्यू बस नेशनल हाईवे देवभोग मार्ग में पेड़ से टकराई एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संपादक- विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

न्यू बस नेशनल हाईवे देवभोग मार्ग में पेड़ से टकराई एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

मैनपुर,,, नेशनल हाईवे 130 – सी मैनपुर देवभोग मार्ग में आज बुधवार को सुबह 10 बजे देवभोग से मैनपुर की तरफ आ रही न्यू बस पेड़ से टकरा गई जिससे बस में सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं और नेशनल हाईवे मार्ग में भारी भीड़ लगने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई है मिली जानकारी के अनुसार न्यू बस सीजी 07 -एन 3400 देवभोग से सवारी लेकर मैनपुर गरियाबंद की तरफ आ रही थी कि मैनपुर से 12 किलोमीटर दूर देवभोग सड़क में राजापड़ाव के आगे बस पेड़ से जा टकराया और कई लोग घायल हो गए हैं समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है,

कांग्रेस महामंत्री गेन्दु यादव ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया

वहीं दूसरी ओर मैनपुर विकासखंड क्षेत्र के दौरे पर निकले ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव व स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घायल यात्रियों को घटना स्थल से प्राइवेट वाहनों से मैनपुर अस्पताल तक भेजने में सहयोग कर रहे हैं,

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read