जलवायु परिवर्तन अनुकूलन खेती पर प्रशिक्षण।

जलवायु परिवर्तन अनुकूलन खेती पर प्रशिक्षण।

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव “संवाददाता – हेमलता नेताम की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

जलवायु परिवर्तन अनुकूलन खेती पर प्रशिक्षण।

दिनांक 11/10/2023/को ग्राम कामेपुर में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम के उपस्थित महिला एवं पुरुष किसानों को जलवायु परिवर्तन को कैसे समझ सकते हैं जिनके बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। सबसे पहले जलवायु परिवर्तन के कारण को बताया गया कि हमारी जो मौसम है जैसे ठंड का कम होना गर्मी का अधिक तेज हो जाना एवं बरसात के दिनों में समय बे समय बारिश का होना इनकी वजह को बताया गया। क्यों ऐसे अचानक मौसम में परिवर्तन हो रहा है पहले सब कुछ सही समय में मौसम जो है अपना प्रभाव दिखाता था। इनके बहुत सारे कारण है जैसे पेड़ों को कटना जंगल की कमी कृषि क्षेत्र में रसायन का उपयोग कारखाने में चिमनी की धूआ का प्रभाव एवं खेती में पैरावट को आग लगाने जंगल में आग लगने जैसे बहुत सारे कारण है। ऐसे में हमारे पर्यावरण को सुधार करने के लिए ऊपर दिए गए सभी कारणों को जानना होगा। एवं उसमें सुधार करने की जरूरत है। आज हम खेती में बहुत सारे केमिकल एवं फर्टिलाइजर का उपयोग कर रहे हैं एवं बाजार में मिलने वाले प्लास्टिक चीजों का भी वृहद रूप से उपयोग कर रहे। ऐसे में खेती को जैविक खेती करने एवं जंगल को सुरक्षा कर जंगल बढ़ाने से हम पर्यावरण में सुधार ला सकते हैं।
इस प्रशिक्षण को प्रेरक संस्था के कार्यकर्ता श्री रोहिदास यादव द्वारा दिया गया। जिसमें विशेष सहयोग रामेश्वर कपिल उदे राम नेताम राम सिंह नेताम बी डी सी सदस्य का रहा। यह कार्यक्रम प्रेरक संस्था द्वारा संचालित दशरा परियोजना अंतर्गत दिया गया जिसमें 55महिला एवं पुरुष किसानों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read