धूमधाम के साथ मनाया गया देवउठनी का पर्व देवउठनी पर्व पर किया तुलसी माता की पूजा

धूमधाम के साथ मनाया गया देवउठनी का पर्व देवउठनी पर्व पर किया तुलसी माता की पूजा

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक- सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

धूमधाम के साथ मनाया गया देवउठनी का पर्व

देवउठनी पर्व पर किया तुलसी माता की पूजा

मुडा़गांव(कोरासी)।एकादशी देवउठनी अंचल के ग्राम गिधनी सहित अनेकों ग्रामों मेंं गुरुवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।धार्मिक मान्यता के सादियों से यह पर्व माता तुलसी भगवान सालिक राम विवाह के उपलक्ष में यहां पर्व मनाया जाता है देवउठनी एकादशी पर्व की शुभ मुहूर्त का कार्य मांगलिक कार्य संपन्न होता है।देवउठनी पर्व लोग तुलसी चौरा के सामने गन्ने का मंडप सजाकर भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह कराया उल्लेखनीय है कि भगवान विष्णु चार महीना से सयन कच्छ के बाद इसी दिन जागृत होता है।और इसी दिन से विवाह नए घर की पूजा पाठ सहित अन्य शुभ कार्य की शुरुआत हो जाती है।इस दिन विधिविधान के साथ तुलसी चौरा में गन्ने का मंडप सजाकर उसमें भगवान विष्णु और माता तुलसी की विवाह रचाया जाता है लोग इस पर्व पर कांदा,सिंघाड़ा,लड्डू मिठाई यदि प्रसाद के रूप में वितरण करते हैं।वही यादव समाज के लोग देर रात तक गौ माता को सोहई बांधने का रस्म पूरी करते हैं तुलसी विवाह का महत्व मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है इसलिए यदि किसी व्यक्ति की कन्या न हो तो उसे तुलसी विवाह करके कन्यादान का पूर्ण जरूर करना चाहिए।जो व्याक्ति विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह संपन्न करता हैं उसके मोक्ष प्राप्ति के द्वार खुल जाते है साथ ही तुलसी और भगवान शालिराम का विधिवत पूजन करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read