गणित, विज्ञान में रुचि विकसित करने हेतु प्रतियोगिता आयोजित हार-जीत से बड़ा प्रतिस्पर्धा में भाग लेना है – ज्योत्सना दास

गणित, विज्ञान में रुचि विकसित करने हेतु प्रतियोगिता आयोजित हार-जीत से बड़ा प्रतिस्पर्धा में भाग लेना है – ज्योत्सना दास

इन्हे भी जरूर देखे

गणित, विज्ञान में रुचि विकसित करने हेतु प्रतियोगिता आयोजित हार-जीत से बड़ा प्रतिस्पर्धा में भाग लेना है – ज्योत्सना दास

छुरा/गिधनी–:–छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में चरणबद्ध रूप से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन हेतु सहायक कार्यक्रम समन्वयक विल्सन पी थामस, जिला नोडल ज्ञानेन्द्र शर्मा, कपिल सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा, जिला कार्यालय से देवेन्द्र सिंह आसनी, चंद्रहास साहू, टाकेश्वरी साहू द्वारा व्यवस्थित रूप से रूपरेखा तैयार की गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले, बीआरसी हरीश देवांगन के मार्गदर्शन में जोन स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुआ। जोन प्रभारी, समन्वयक मनहरण लाल यादव ने उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि बच्चों में विज्ञान, गणित, प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा और नवाचार हेतु प्रेरित करने हेतु यह आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि की आसंदी से जोन प्राचार्य ज्योत्सना दास ने कहा कि हार जीत से बड़ा प्रतिस्पर्धा में भाग लेना है। प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों और बच्चों के त्वरित जवाब से मन आनंदित हुआ। बच्चों को वृहद अध्ययन करने हेतु प्रेरित किए। प्राचार्य विनोद कुमार देवांगन ने कहा कि बाल प्रतिभाओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में अभिवृत्ति हेतु यह एक उचित माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के मनःस्थिति में जानने, समझने, मूल बातों पर वैज्ञानिक चिंतन की क्षमता का विकास होता है। बच्चों ने समस्या समाधान, सूझबूझ के प्रश्नों का त्वरित जवाब प्रस्तुत किए। तार्किक प्रश्नों के साथ कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया। जिला नोडल अर्जुन धनंजय सिन्हा, विकासखंड नोडल सुदामा प्रसाद लोधी, राजेश कुमार देवांगन, चंद्रभूषण निषाद निर्णायक रहे। धनंजय वर्मा, ललित वर्मा स्कोरर एवं रेणु वर्मा समय प्रबंधन में विशेष सहयोग प्रदान किया। जोन स्तर पर छुरा बालक संकुल, आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा के छात्र यशराज सिन्हा प्रथम, फाल्गुनी यादव द्वितीय एवं कोसमबुढ़ा संकुल, खुसरुपाली शाला से लालिमा ठाकुर तृतीय स्थान अर्जित किए। कार्यक्रम में समन्वयक तिलक राम ढीढी, शंकर लाल यदु, खोरबाहरा निषाद, चेतन कंवर, संजय वर्मा, मीनू ध्रुव, दीप्ति मैडम, विक्रम बासवार, हरीश साहू उपस्थित रहे। सभी विजेताओं को शिक्षाविद् के.आर. सिन्हा, एस.आर.निषाद, बीएल तारक, उख़राज ध्रुवा, प्राचार्य एन. सी. साहू, के.के. साहू, प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर, मुरारी राम देवांगन, रोहित नेताम, उमेश कुमार ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, सुशील कुमार पांडे, पूनम सोनी, शीतल चंद्राकर, विभा चंद्राकर, करुणा वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read