भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का गरियाबंद प्रवास कल।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का गरियाबंद प्रवास कल।

इन्हे भी जरूर देखे

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर गुरुवार, 16 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिलों का दौरा करेंगे।
इस दौरान वे संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा किसानों से जुड़ी केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर मार्गदर्शन देंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, श्री ठाकुर का पहला पड़ाव गरियाबंद जिला रहेगा। वे सुबह 11 बजे राजिम स्थित पं. सुंदरलाल शर्मा चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात उनका काफिला गरियाबंद के तिरंगा चौक पहुँचेगा, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में आयोजित बैठक में वे संगठन की मजबूती और किसान मोर्चा की भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। इसके बाद छूरा चौक पर भी उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।

प्रवास का दूसरा चरण महासमुंद जिला में होगा। वे दोपहर 1:30 बजे ग्राम कोमाखान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा 2 बजे बागबाहरा स्थित रेस्ट हाउस (PWD चौक) में स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत 2:30 बजे वे खल्लारी माता मंदिर में दर्शन करेंगे और 3 बजे महासमुंद जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा करेंगे।

यात्रा का अंतिम चरण रायपुर जिला में रहेगा। श्री ठाकुर शाम 4 बजे आरंग में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और वहाँ आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 5:30 बजे वे रायपुर जिला भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) पहुँचकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके इस प्रवास को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का यह दौरा किसान मोर्चा के संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा तथा आगामी कार्ययोजनाओं के लिए यह प्रवास मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read