आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता कौशल संवर्धन कार्यक्रम” का सफल आयोजन

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता कौशल संवर्धन कार्यक्रम” का सफल आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता कौशल संवर्धन कार्यक्रम” का सफल आयोजन

छुरा–:–आईएसबीएम विश्वविद्यालय,छुरा के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा 13 नवम्बर 2025 को विश्वविद्यालय में “उद्यमिता कौशल संवर्धन कार्यक्रम (Entrepreneurship Skill Enhancement Program)” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता, नवाचार तथा आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम का शुभारंभ बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर की छात्रा मोनिका यदु द्वारा आराध्य देवी माँ सरस्वती की वंदना एवं राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” के गायन से हुआ। इसके पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल, विशिष्ट अतिथि डॉ. एन. के. स्वामी (डीन अकादमिक एवं आईक्यूएसी निदेशक) तथा डॉ. शुभासिस विश्वास (छात्र कल्याण अधिष्ठाता) का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की उद्यमशील संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लोग अपने स्तर पर उत्कृष्ट उद्यमी हैं। उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह बताया कि कैसे हमारे आसपास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर नवाचार (Innovation) के माध्यम से स्टार्टअप की शुरुआत की जा सकती है।
माननीय डीन, अकादमिक डॉ. एन. के. स्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कम संसाधनों में भी स्टार्टअप की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कई प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह समझाया कि कैसे निवेश प्राप्त किया जा सकता है, नवाचार से व्यवसाय का विस्तार किया जाता है, और आपदा में अवसर कैसे खोजे जा सकते हैं। इसके पश्चात् छात्र कल्याण अधिष्ठाता महोदय ने “ब्लिंकइट” कंपनी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि कैसे आम जनजीवन की रसोई संबंधी दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर एक नवाचारी स्टार्टअप- त्वरित वितरण सेवा (Quick Delivery Service) का सफलतापूर्वक विकास किया गया।
इसके पश्चात् विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश रत्नाकर ने “बोट कंपनी” के स्थापना काल से लेकर उसकी वर्तमान सफलता तक की यात्रा का विस्तृत समीक्षा-प्रस्तुतीकरण किया। इसके उपरांत केशव कुमार, सहायक प्राध्यापक ने “उद्यमिता और नवाचार के बीच संबंध” विषय पर पीपीटी प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों को यह बताया कि एक सफल उद्यमी बनने के लिए कौन-कौन से कौशल आवश्यक हैं, तथा सरकार की विभिन्न योजनाएँ , जैसे Startup India, PMEGP, Mudra Yojana और Atal Innovation Mission किस प्रकार युवाओं को सहयोग प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान लेंसकार्ट के सीईओ श्री पियूष बंसल का प्रेरणादायक वीडियो इंटरव्यू प्रदर्शित किया गया, जिसमें कंपनी की स्थापना से लेकर सफलता तक की यात्रा दिखाई गई। इसके साथ ही BYJU’S और Nokia जैसी कंपनियों के उदय और पतन (Rise and Fall) पर आकर्षक केस स्टडी प्रस्तुत की गई , जिनका प्रस्तुतीकरण क्रमशः श्री रोहित सिन्हा, सहायक प्राध्यापक एवं छात्रा गायत्री नायक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान तथा रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री केशव साहू द्वारा किया गया।
डॉ. ओ. पी. रत्नाकर (विभागाध्यक्ष), श्री केशव कुमार एवं श्री रोहित सिन्हा ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय सहयोग दिया। समस्त कार्यक्रम डॉ. एन. के. स्वामी, डीन (अकादमिक्) एवं आईक्यूएसी निदेशक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन सहायक प्राध्यापक श्री केशव साहू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने कुलसचिव, डीन, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read