नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
खरगोन–:–नशामुक्त भारत अभियान के तहत 18 नवम्बर को अमृतसर (पंजाब) से वेबलिंक के माध्यम से वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम देवी अहिल्या शा.उ.मा.वि. क्रमांक-1 खरगोन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री पाटीदार, प्र. उप संचालक सामाजिक न्याय श्री धर्मेन्द्र गांगले, खेल अधिकारी श्री हबीब बेग मिर्जा, शिक्षक श्री मुरलीधर खोडे, सा.सु. अधिकारी श्री जगदीश सोलंकी तथा विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही। इस दौरान सभी ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा न करने की शपथ ली।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read