छुरा कांग्रेस मंडल द्वारा इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई

छुरा कांग्रेस मंडल द्वारा इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई

इन्हे भी जरूर देखे

छुरा कांग्रेस मंडल द्वारा इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई

छुरा–:–राजमहल प्रांगण में देश की यशस्वी महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, और भारत देश के प्रति उनकी योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद सलीम मेमन ने कहा कि इंदिरा गांधी आयरन लेडी थी। इंदिरा गांधी ने अपने अदम्य साहस और इच्छा शक्ति दूरदर्शिता से न केवल भारत देश को आगे बढ़ाया, बल्कि अपने नेतृत्व से अनेक साहसी निर्णय लिया।उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान, छुरा मंडल अध्यक्ष महेश्वरी शाह, वरिष्ठ कांग्रेसी मक्खू दीक्षित, रमेश शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल शमीम खान, पार्षद हरीश यादव, सलीम मेमन, पंच राम टंडन, रामजी दीवान, शांतनु देवांगन, यामीन खान, दीप्ति यादव, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष राजकुमारी सोनी, पूर्व पार्षद अवधेश प्रधान, सेक्टर अध्यक्ष अखिल चौबे, राजू यादव उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read