अधूरे मकान झूठी तस्वीरें प्रधानमंत्री आवास योजना पर गिरी गाज फर्जी रिपोर्ट देने वालों की सेवा समाप्त उच्च अधिकारियों को भी नोटिस

अधूरे मकान झूठी तस्वीरें प्रधानमंत्री आवास योजना पर गिरी गाज फर्जी रिपोर्ट देने वालों की सेवा समाप्त उच्च अधिकारियों को भी नोटिस

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ 29 नवम्बर 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और फर्जीवाड़े पर गरियाबंद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है निरीक्षण में अपूर्ण आवासों को पूरा दिखाने वाले कई आवास मित्रों और रोजगार सहायकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम को कई ग्राम पंचायतों में भेजा गया। टीम ने खजूरपदर उसरीजोर सरईपानी, नवापारा, बजाड़ी, मुचबहाल और धोबनमाल में निर्मित आवासों की वास्तविक स्थिति की जांच की।

जांच में बड़ा खुलासा—अपूर्ण घरों को पूरा दिखाया गया

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई हितग्राहियों के आवास अभी भी निर्माणाधीन या अपूर्ण थे, लेकिन आवास मित्र और रोजगार सहायकों ने दूसरों के घरों का जियोटैग कर उन्हें ‘पूर्ण’ दर्ज कर दिया था। प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।

कारण बताओ नोटिस के बाद सेवा समाप्त

• सरईपानी, नवापारा, बजाड़ी और मुचबहाल के आवास मित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

• धोबनमाल के रोजगार सहायक को भी नोटिस मिला।

• प्रस्तुत स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर सभी संबंधितों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

अब उच्च अधिकारियों पर भी कार्रवाई का दायरा

निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग में लापरवाही मिलने पर प्रशासन ने

• मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मैनपुर

• विकासखंड समन्वयक, पीएम आवास ग्रामीण

• तकनीकी सहायक (मनरेगा)

• सरईपानी, नवापारा, बजाड़ी, मुचबहाल और धोबनमाल के सरपंच/सचिव

को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

तकनीकी सहायक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को बिना परीक्षण किए जियोटैग सत्यापन करने पर भी नोटिस दिया गया है।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश—फर्जीवाड़े पर जीरो टॉलरेंस

जिला प्रशासन ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव संवाददाता को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी पात्र हितग्राहियों को वास्तविक लाभ दिलाने के लिए निगरानी और भी कड़ी की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read