श्री शनि देव शक्तिपीठ नेगी‌ जलासय झरगांव के पिठाधीश पुजारी अशोक दास के माता स्व. श्रीमती मिथिला दास का दशगात्र कार्यक्रम 6 दिसंबर को ।

श्री शनि देव शक्तिपीठ नेगी‌ जलासय झरगांव के पिठाधीश पुजारी अशोक दास के माता स्व. श्रीमती मिथिला दास का दशगात्र कार्यक्रम 6 दिसंबर को ।

इन्हे भी जरूर देखे

श्री शनि देव शक्तिपीठ नेगी‌ जलासय झरगांव के पिठाधीश पुजारी अशोक दास के माता स्व. श्रीमती मिथिला दास का दशगात्र कार्यक्रम 6 दिसंबर को ।

झरगांव (बाजारपारा), मैनपुर–:–
ग्राम झरगांव के श्री शनिदेव शक्तिपीठ के पिठाधीश्वर श्री अशोक दास के माता स्व. श्रीमती मिथीला दास के आकस्मिक निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार स्व. मिथीला दास का स्वर्गवास 27 नवंबर 2025, दिन गुरुवार को हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से ग्रामवासियों एवं परिचितजनों में गहरा दु:ख है।

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दशगात्र का कार्यक्रम 06 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को रखा गया है। शोकाकुल वैष्णव परिवार ने ग्रामवासियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान करें।

शोकाकुल परिवार:
स्व. श्रीमती मिथीला दास के पति श्री रघुमणी दास,
पुत्र—श्री नोकेचन्द्र दास, श्री परमेश्वर दास एवं श्री अशोक दास,
समस्त वैष्णव परिवार, ग्राम झरगांव (बाजारपारा), वि.ख. मैनपुर, जिला गरियाबंद (छ.ग.)।

स्व. मिथीला दास के निधन से उत्पन्न यह अपूरणीय क्षति लंबे समय तक महसूस की जाती रहेगी। समुदाय ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read