भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव के जयंती पर राजिम विधायक रोहित साहू ने सिन्हा समाज भवन के लिए 10 लाख कि घोषणा छुरा मे एक चौक को बहादुर कलारी माता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव के जयंती पर राजिम विधायक रोहित साहू ने सिन्हा समाज भवन के लिए 10 लाख कि घोषणा छुरा मे एक चौक को बहादुर कलारी माता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा

इन्हे भी जरूर देखे

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव के जयंती पर राजिम विधायक रोहित साहू ने सिन्हा समाज भवन के लिए 10 लाख कि घोषणा छुरा मे एक चौक को बहादुर कलारी माता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा

छुरा–:–सिन्हा कलार समाज जिला गरियाबंद द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जयंती का भव्य आयोजन छुरा के मिनी स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिलेभर से समाज के वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की विधि-विधान से पूजा के साथ हुआ। प्रातः 10 बजे से पूजा आरंभ हुई और 10:30 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू,
विशिष्ट अतिथि युवराज सिन्हा जी प्रांताध्यक्ष छ.ग. कलार समाज,
अध्यक्षता- अवध राम सिन्हा जी जिलाध्यक्ष कलार समाज गरियाबंद
विशेष अतिथि- गौरीशंकर कश्यप जी अध्यक्ष जिला पंचायतगरियाबंद
,मीरा ठाकुर जी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा
लुकेश्वरी थानसिंग निषाद जी (अध्यक्ष नगर पंचा. छुरा)
विशिष्ट अतिथि- लता ध्रुव जी (सरपंच ग्राम पंचायत खरखरा
रिखीराम सिन्हा जी महामंत्री छ.ग. कलार समाज
बिसम्भर सिन्हा जी कोषाध्यक्ष छ.ग. कलार समाज,
प्रमिला सिन्हा जी प्रदेश अध्यक्ष महि. मंच छ.ग. कलार समाज
तेखन सिन्हा जी (प्रदेश महामंत्री युवा मंच छ.ग. कलार समाज
दीनूराम सिन्हा जी (संरक्षक कलार समाज गरियाबंद)
मुरलीधर सिन्हा जी (पूर्व जिलाध्यक्ष कलार समाज गरियाबंद)
रामलाल सिन्हा जी (मण्डलेश्वर राजिम)

ओमप्रकाश सिन्हा जी (मण्डलेश्वर फिंगेश्वर)
शिवलाल सिन्हा जी (मण्डलेश्वर छुरा)
खेमराज सिन्हा जी (मण्डलेश्वर देवभोग)
दशरु राम सिन्हा जी (मण्डलेश्वर मैनपुर)
गैंदलाल सिन्हा जी (मण्डलेश्वर गरियाबंद) उपस्थित रहे। समाज के प्रमुख पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जयंती समारोह में समाज के 10 वर्षों से अधिक सेवा देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही छात्रों, युवाओं एवं समाज के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भोज का आयोजन किया गया तथा शाम को युवा सम्मेलन और समाज विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित हुई।

विधायक रोहित साहू का संबोधन
अपने संबोधन में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा:आज मेरे लिए यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि हर वर्ष सहस्त्रबाहु बली जयंती के अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होने का अवसर प्राप्त होता है। समाज की सभी माताओं, बहनों और भाइयों को मैं हृदय से प्रणाम करता हूँ कि आपने मुझे यहाँ आमंत्रित कर सम्मान दिया। साथ ही मैं आप सभी को सहस्त्रबाहु बली जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।समाज के उत्थान, समाज की प्रगति और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जो निरंतर मार्गदर्शन आप सब दे रहे हैं तथा समाज को एकजुट रखने का जो पवित्र प्रयास हो रहा है, उसके लिए मैं पूरे समाज को हार्दिक बधाई देता हूँ।
हम सभी जानते हैं कि सहस्त्रबाहु बली जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है—यह बहादुर कलारी माता की जयंती भी है। इस पावन अवसर का मूल भाव समाज को सही दिशा देना, समाज को जागृत करना और एकजुट होकर आगे बढ़ना है। समाज है तो हमारी पहचान है, समाज से बढ़कर कोई नहीं।
इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए आज मैं समाज के विकास के लिए सिन्हा समाज भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करता हूँ।
साथ ही मैं नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी निषाद जी से आग्रह करता हूँ कि छुरा के एक प्रमुख चौक को वीरांगना बहादुर कलारी माता के नाम से नामांकित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ वीरता व संस्कृति से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
सहस्त्रबाहु बली जयंती हमें यह संदेश देती है कि हम सब एक होकर समाज को जागरूक करें और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।”
इस अवसर पर गोरेलाल सिन्हा, मिथलेश सिन्हा, देवेंद्र सिन्हा,कुलेश्वर सिन्हा, सिन्हा अर्जुन धनजय सिन्हा, महेन्द्र सिन्हा, किशन सिन्हा, योगेश सिन्हा देवकुमरी सिन्हा, उर्मिल सिन्हा व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read