पुलिस ने 24 घंटे में रेपीडो कार लूट की घटना का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटे में रेपीडो कार लूट की घटना का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

पुलिस ने 24 घंटे में रेपीडो कार लूट की घटना का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

खरगोन–:– पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में लूट एवं अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे ।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) श्री बिट्टू सहगल, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल , के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना बलवाड़ा की पुलिस टीम ने लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर घटना में शामिल कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 03.12.2025 को थाना बलवाड़ा पर फरियादी संजय पिता मांगीलाल वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी आनंद नगर इंदौर ने रिपोर्ट किया कि, मैं आज अपनी टैक्सी औरा कार की बुकिंग इंदौर के कुशवाह नगर से ओंकारेश्वर जाने हेतु कि गई थी तो मैं कुशवाह नगर से तीन सवारी बिठाकर ओंकारेश्वर के लिए निकला इस दौरान इंदौर मे भारत पेट्रोल पंप से सीएनजी गैस डलवाकर ओंकारेश्वर जा रहे थे, गवालु घाट के नीचे उतरे तो फ्रेश होने के बहाने गाड़ी को रुकवाकर चाकू अड़ाकर बोला कि तेरे पास जो भी पैसे है वो मुझे दे दे तो मेरे पास से 600 रु. दे दिए जब व मोबाईल मांगने लगा तो मैने नही दिया तो मुझे उल्टे हाथ के बाजू मे चाकू से तीन बार वार किया तो मैने मोबाईल दिया और गाड़ी छोड़कर भागा तब वह तीनो व्यक्ति मेरी औरा टैक्सी कार न. MP09AQ3173 को लेकर भाग गए । रिपोर्ट पर से थाना बलवाड़ा पर अपराध क्रमांक 221/25 धारा 309(6),296,351(3) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
*पुलिस कार्यवाही*
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उक्त लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना बलवाड़ा के निरीक्षक श्री अनिल बामनिया नेतृत्व में थाना बलवाड़ा ,बड़वाह एवं साइबर सेल से पुलिस टीम का गठन कर तत्काल अज्ञात आरोपीयो की तलाश करने व घटना का खुलासा करने के लिए निर्देशित किया गया ।
गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया व फरियादी से विस्तृत चर्चा कर अज्ञात आरोपी के हुलिये के बारे में जानकारी भी जुटाई गई । अज्ञात आरोपियो के पहचान एवं लूटी गई सामग्री को जप्त करने हेतु लगातार इंदौर – बलवाड़ा के बीच के सभी सीसीटीव्ही फुटेज भी खंगाले गए तथा सीसीटीव्ही फुटैज में संदेहीयों को चिह्नित कर मुखबिरों को भी जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया । परिणामस्वरूप पुलिस टीम को साइबर सेल एवं मुखबिर से सुचना के आधार पर उक्त लूट की घटना में शामिल आरोपी पहचान करने मे सफलता प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदेही / आरोपियो आकाश पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 20 वर्ष निवासी 22/2 विशाल पैलेस टीगरिया बादशाह इंदौर, एवं 02 विधिविरुद्ध बालको के द्वारा घटना को घटित करना पाया गया बाद उपरोक्त आरोपियो कि तलाश हर संभावित स्थानो तथा सम्पूर्ण इंदौर शहर मे घूम फिर कर कि गई ।
पुलिस टीम के लगातार प्रयासो एवं कड़ी मेहनत के परिणामस्वरुप मुखबिर सूचना मिली कि उपरोक्त संदेही / आरोपी एवं लूटी गई कार मे उज्जैन के पवासा क्षेत्र मे नये पुल के पास, पुरानी कलाली के आसपास घूमते फिरते देखा गया है सूचना कि तस्दीक एवं आरोपियो कि तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम इंदौर से मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे जहाँ तलाश करते देखा कि नये पुल के नीचे से लूटी गई कार आते हुई दिखी जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धर दबोचा गया तथा गाड़ी मे बैठे तीन व्यक्तियो से उनका नाम पता पुछते आकाश परिहार एवं विधि विरुद्ध बालक का होना बताया गया घटना के संबंध में तीनों से हिकमतअमली से पुछताछ करते उनके द्वारा घटना को करना स्वीकार किया साथ ही बुरहानपुर में चाकूबाजी कर दो जगह लूट एवं चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया । पुलिस टीम दे द्वारा आरोपी एवं विधि विरुद्ध बालकों के कब्जे से लूटी गई (रेपीडो कार) हुंडई AURA कंपनी कि कार कीमती 8,00,000/- रुपये , नगद 600 रुपये, 2 मोबाइल ओप्पो कंपनी का कीमती 8000 रुपये एवं वीवो कंपनी का कीमती 30,000/- रुपये कुल मशरुका 8,38,600/- रु. नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी एवं विधि विरुद्ध बालकों को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा ।
*गिरफ्तारशुदा आरोपीयो के नाम*
1. आकाश पिता लक्ष्मीनारायण उम्र – 20 वर्ष निवासी 22/2 विशाल पैलेस टीगरिया बादशाह इंदौर
2. विधि विरुद्ध बलक -02 ।
*आरोपियों के द्वारा हाल ही में की गई घटना का विवरण*
घटना दिनांक थाना धारा विवरण
1. 03/12/25 थाना निंबोला 309(4 ) बी.एन.एस. धारदार हथियार से घायल कर नगदी 2900 रुपए एवं दो मोबाईल फोन कीमती 8000/- रुपए के लूटे गए
2. 03/12/25 थाना गणपती नाका 331(4),305(a) बी.एन.एस. शराब दुकान से 16395 नगदी , शराब कीमती 16310/- रुपए , कुल मशरुक 53200/-
3. 02/12/25 थाना बलवाड़ा 309(6),296,351(3) बी.एन.एस फरियादी को चाकू से घायल कर होंडा कार कीमती 800,000/- रुपए ,घटना में लूटे गए दो मोबाईल कीमती 38,000/- व नगदी 6,00/- रुपये
आपराधिक रिकार्ड – आकाश उर्फ बारिक पिता लक्ष्मीनारायण निवासी 5/2 विशाल पैलेस टिगरिया बादशाह रोड बाणगंगा इंदौर
क्र.सं. थाना जिला अप. क्र. धारा
1. एरोड्रम इन्दौर 292/23 380, 457 भादवि.
2. एरोड्रम इन्दौर 293/23 380, 411 भादवि.
3. बाणगंगा इन्दौर 176/21 324,327,323,294,506 भादवि.
4. परदेशी पुरा इन्दौर 851/22 399,402 भादवि. व 25,27 आर्म्स एक्ट
5. बाणगंगा इन्दौर 287/21 25,27 आर्म्स एक्ट
6. बाणगंगा इन्दौर 176/21 399,402 भादवि. व 25,27 आर्म्स एक्ट
7. सेंट्रल कोतवाली इन्दौर 03/21 379 भादवि.
8. एरोड्रम इन्दौर 385/19 379 भादवि.
9 मल्हारगंज इन्दौर 216/21 381भादवि.
10. मल्हारगंज इन्दौर 245/21 380, 457 भादवि.
11 बाणगंगा इन्दौर 710/24 380, 457 भादवि.
12 बाणगंगा इन्दौर 47/25 331,(3) 296 BNS
13. बाणगंगा इन्दौर 841/19 435,427 भादवि.

जप्तशुदा मशरुका
1. फरियादी से लूटी होंडा कार कीमती 800,000/- रुपए ,
2. घटना में लूटे गए दो मोबाईल कीमती 38,000/- व नगदी 6,00/- रुपये किए जप्त
3 .घटना में प्रयुक्त चाकू ,रेपीडो बुक करने वाला मोबाईल फोन कीमती कुल कीमती 10,000/- रुपए /-
*पुलिस टीम*
उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्ग दर्शन ,निरी. अनिल कुमार बामनिया के नेतृत्व में निरीक्षक सागर चौहान , निरीक्षक गणपत कनैल , उनि दीपक तलवारे, उनि मोहरसिंह बघेल,उनि देवेन्द्र कुशवाह , सउनि हरिशँकर पांटेल, सउनि दिनेश डावर, प्रआर सुनील झा , प्रआर राजपाल राठोर ,प्रआऱ. 570 कुलदीप खेड़ेकर, प्रआर. 695 जालमसिंह मुवेल, आर. 990 सुनिल ,आऱ. 529 प्रदीप कुशवाह , आर. 300 राहुल म.आर. 949 पूजा शर्मा , आर. 515 शुभम माठोलिया , आऱ. 860 योगेश कैथवास , एवं आर निखिल बारछे आर.693 सचिन चौधरी की सराहनीय भूमिका रही है ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read