योग के माध्यम से नशे के बुरे लत से बचा जा सकताहै -मिथलेश सिन्हा योगाचार्य नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

योग के माध्यम से नशे के बुरे लत से बचा जा सकताहै -मिथलेश सिन्हा योगाचार्य नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

इन्हे भी जरूर देखे

योग के माध्यम से नशे के बुरे लत से बचा जा सकताहै -मिथलेश सिन्हा योगाचार्य नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

छुरा/गिधनी–:–नशा मुक्त समाज के लिए युवा” थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम अमलोर में आयोजित है। शिविर का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित करना रहा।
शिविर के दौरान प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, स्वच्छता अभियान, बौद्धिक सत्र , सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में योगाचार्य मिथलेश सिन्हा द्वारा शिविरार्थियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल शरीर को कमजोर करता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से नशे की आदत से बाहर निकलना संभव है।योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ ध्यान का अभ्यास कराते हुए इसके वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी। साथ ही जुंबा एक्सपर्ट पोखन ठाकुर,योग सेवक नरेंद्र साहू, योग शिक्षक हरीश नेताम ने सभी को जुंबा के माध्यम से मनोरंजनात्मक नृत्य व्यायाम का अभ्यास कराया जिसको शिविरार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया और नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। योग शिविर के उपरांत पूरे गांव में नशा मुक्ति हेतु प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें नशा नाश की जड़ है भाई इसने ही सब आग लगाई, बीड़ी पी कर खांस रहे हैं मौत के आगे नाच रहे हैं जैसे नारे लगाए गए।
कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर विनीत साहू एवं समय दानीशिक्षक शीतल ध्रुव ने कहा कि एनएसएस के इस सात दिवसीय शिविर में युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, आत्मअनुशासन एवं स्वस्थ जीवन के उत्साह का संचार होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान शिविर नायक योगेंद्र ठाकुर, शिविर नायिका बालेश्वरी मांझी, ओम आर्यन राज, गौरव ध्रुव, कमलेश ठाकुर, ओमप्रकाश, काजल दिवान ,राधिका नायक, चांदनी साहु, मोनिका नेताम, छतेश्वर सोरी, संतोष नेताम, परमेश्वर नेताम प्रीति ठाकुर, पूर्व शिविर नायिका चांदनी ठाकुर,संतोष सोरी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read