59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा वाइब्रेंट ग्राम सलारपुर में 15 दिवसीय भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन 

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा वाइब्रेंट ग्राम सलारपुर में 15 दिवसीय भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन 

इन्हे भी जरूर देखे

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा वाइब्रेंट ग्राम सलारपुर में 15 दिवसीय भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

सलारपुर–:–दिनांक 30.01.2026 को 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की कमांडेंट श्री कैलाश चंद रमोला के नेतृत्व में वाइब्रेंट ग्राम सलारपुर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय “भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण” कोर्स का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र के 30 युवाओं ने सहभागिता की, जिन्हें सेना, अर्धसैनिक बलों एवं राज्य पुलिस बलों में भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री अभिषेक सौरभ वर्मा, ब्लॉक प्रमुख, मिहींपुरवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों की लगन, अनुशासन एवं प्रशिक्षण के प्रति उत्साह की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर कमांडेंट, 59वीं वाहिनी ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए अर्जित ज्ञान एवं कौशल का सकारात्मक उपयोग कर लक्ष्य प्राप्ति की अपील की तथा कार्यक्रम में सहयोग हेतु अतिथिगणों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read