केंद्र का बजट किसान, गरीब और विकास को समर्पित: भगवानों बेहरा अध्यक्ष भाजपा मंडल झाखरपारा

केंद्र का बजट किसान, गरीब और विकास को समर्पित: भगवानों बेहरा अध्यक्ष भाजपा मंडल झाखरपारा

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्र का बजट किसान, गरीब और विकास को समर्पित: भगवानों बेहरा अध्यक्ष भाजपा मंडल झाखरपारा

देवभोग/गरियाबंद–:–केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट किसान, गरीब और समग्र विकास को समर्पित बजट है। उक्त बातें भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग को सशक्त करने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है भाजपा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने बताया कि बजट में कृषि एवं किसान कल्याण के लिए प्रावधानों में वृद्धि, आधुनिक तकनीकों का समावेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों तक जानकारी पहुँचाने की पहल तथा उच्च-मूल्य फसलों को बढ़ावा देने जैसे निर्णय सरकार की किसान-हितैषी सोच को स्पष्ट करते हैं उन्होंने कहा कि बहुभाषी तकनीकी समाधानों के माध्यम से देश का किसान अब वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती की ओर तेजी से अग्रसर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा कि बजट में ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सिंचाई, कृषि नवाचार एवं रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस आधार तैयार होगा। यह बजट तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का बजट है, जो देश को आत्मनिर्भर बनाने, गांवों को मजबूत करने और युवाओं को नए अवसर देने वाला है।
भगवानों बेहरा अध्यक्ष भाजपा मंडल झाखरपारा ने केंद्र सरकार के इस दूरदर्शी एवं विकासोन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट देश को तेज़ी से विकसित भारत की ओर ले जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read