एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल के वार्षिक समारोह में संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम,नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने की मुक्तकंठ से सराहना

एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल के वार्षिक समारोह में संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम,नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने की मुक्तकंठ से सराहना

इन्हे भी जरूर देखे

एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल के वार्षिक समारोह में संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम,नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने की मुक्तकंठ से सराहना

गरियाबंद–:–एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल गरियाबंद में गुरुवार को आयोजित वार्षिक समारोह “एनुअल मीट 2026” शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस भव्य आयोजन में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति देखकर अतिथि, अभिभावक और आम दर्शक भावविभोर नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा एवं गणपति वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह विद्यालय के प्राचार्य स्टेफर्ड बंस के निर्देशन में सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप से संपन्न हुआ।

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि थॉमस जेवियर (सुपरिटेंडेंट अपील्स, सीजीएसटी, रायपुर) तथा विशेष अतिथि रविंद्र ठाकुर (आरटीओ, गरियाबंद) के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

22 कार्यक्रमों में झलकी बहुरंगी संस्कृति

एनुअल मीट 2026 के अंतर्गत कुल 22 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिनमें अंग्रेजी व हिंदी नाटक, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक नृत्य, सामूहिक एवं एकल नृत्य, कथक, कश्मीरी , ओडिसी नृत्य प्रमुख रहे। देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने भारत की विविधता में एकता का संदेश मंच से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक एकांकी नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कई अभिभावक और दर्शक बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति देखकर स्वयं को तालियों से रोक नहीं पाए। वहीं नन्हे बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंद और उत्साह से भर दिया।

समारोह में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्राचार्य स्टेफर्ड बंस ने कहा—

“आज की पीढ़ी में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना बेहद जरूरी है। आजकल बच्चे बड़ों के पैर छूने में संकोच करते हैं, जबकि यही हमारी संस्कृति की पहचान है। एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल में हम शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कारों पर विशेष ध्यान देते हैं।
जब हमने विद्यालय की शुरुआत की थी, तब मात्र 80-90 विद्यार्थी थे, लेकिन आज हमारे विद्यालय में 750 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। यह अभिभावकों के हमारे ऊपर विश्वास का प्रमाण है।

हमारा उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। आज विद्यालय अपने 22वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जो गरियाबंदवासियों के सहयोग और विश्वास का परिणाम है।”

मुख्य अतिथि थॉमस जेवियर का वर्ज़न

मुख्य अतिथि थॉमस जेवियर ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा—

“एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल में बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। आज के कार्यक्रम में यह स्पष्ट दिखाई दिया कि यहां बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि मंच, संस्कृति और जीवन मूल्यों की भी शिक्षा दी जा रही है।

ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को इसके लिए बधाई देता हूं।”

वार्षिक समारोह के सफल आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल न सिर्फ शिक्षा का केंद्र है, बल्कि संस्कार, संस्कृति और समग्र विकास की सशक्त पाठशाला भी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read