धूमधाम से मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती संत रविदास संत के साथ समाज सुधारक थे-पुनित ठाकुर

धूमधाम से मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती संत रविदास संत के साथ समाज सुधारक थे-पुनित ठाकुर

इन्हे भी जरूर देखे

धूमधाम से मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती संत रविदास संत के साथ समाज सुधारक थे-पुनित ठाकुर

छुरा–:–ग्राम खैरझिटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के रुप में डमेश्वर दीवान सरपंच ग्राम पंचायत खैरझिटी,अध्यक्षता ओमप्रकाश मिर्धा जिलाध्यक्ष रवि दास समाज,पुनितराम ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता,ओमप्रकाश यादव पंच,बंसती बाई सोनवानी,मंचीसन रहे।इस दौरान बड़ी संख्या में संत समाज के अनुवाई जगत गुरु संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की छायां चित्र एवं पीले रंगों से सुसज्जित जयत खांभ पर विधि पूर्वक दीप प्रज्वलित कर श्रीफल एवं पुष्पमाला से पूजा अर्चना किया गया तथा भारत रत्न डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं गौतम बौद्ध भगवान की छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित की गई।और सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया
कार्यकम को संबोधित करते हुए पुनितराम ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि संत रविदास जी एक महान संत के साथ-साथ समाज सुधारक और कवि भी थे।उन्होंने अपने जीवन को समाज में फैली कुरीतियों और जाति आधारित भेदभाव को दूर करने के लिए समपर्ति कर दिया, उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित कर रही है।मुख्य अतिथि डमेश्वर दीवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास महराज जी का जीवन चित्रण पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक, समता मानवता एवं भाईचारे के संदेशों पर अमल करने की बात कही।इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्यक्ष ओमप्रकाश मिर्धा, सचिव हेमलाल बंजारे, उपाध्यक्ष लक्ष्मण बंजारे, सहसचिव डायमंड मिर्धा कोषाध्यक्ष सोहन मिर्धा,राजा परमानंद अजगले, संयोजक गणेश राम बंजारे, मिलन बंजारे,संरक्षक धरन सिंह हिरवानी, मिडिया प्रभारी धनेश मिर्धा, सलाहकार अर्जुन बंजारे, वरिष्ठ सदस्य संतोष सोनवानी, सदस्य अशोक रात्रे,सेवादार गोपाल बंजारे सहित महिला पदाधिकारी तथा सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read