आईएसबीएम विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर के छात्रों हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर के छात्रों हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम

इन्हे भी जरूर देखे

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर के छात्रों हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम

छुरा–:आईएसबीएम विश्वविद्यालय, नवाापारा कोसमी तहसील–छुरा, जिला–गरियाबंद(छत्तीसगढ़)में सम सेमेस्टर(Even Semester)में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली,नियमावली, पाठ्यक्रम संरचना एवं उपलब्ध संसाधनों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी प्रोग्राम के कक्षा-नायक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नवीन सेमेस्टर के लिए शुभकामनाएँ दीं।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम के प्रमुख बिंदु:
विश्वविद्यालय का परिचय एवं विज़न–मिशन
सम सेमेस्टर की शैक्षणिक योजना एवं अकादमिक कैलेंडर
परीक्षा प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन एवं उपस्थिति नियम
लाइब्रेरी, ई-लर्निंग एवं डिजिटल संसाधनों की जानकारी
अनुशासन, आचार संहिता एवं छात्र कल्याण सुविधाएँ
करियर गाइडेंस, प्लेसमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट गतिविधियाँ
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं को स्पष्ट करने का अवसर भी प्रदान किया गया। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक श्री युगल किशोर राजपूत विभागाध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम छात्रों के लिए एक सफल एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा तथा वे सम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री डॉली यदु के द्वारा किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read