युवा महापंचायत सम्मेलन रायपुर ” के लिए संगठन की बैठक लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की…

युवा महापंचायत सम्मेलन रायपुर ” के लिए संगठन की बैठक लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की…

इन्हे भी जरूर देखे

” युवा महापंचायत सम्मेलन रायपुर ” के लिए संगठन की बैठक लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की…

रायपुर–:–युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी उमेश डोंगरे बुधवार को कांग्रेस भवन पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के यूथ को और मजबूत करने के लिए संगठन स्तर पर कई प्रयास हो रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर युवाओं को बड़ी संख्या में जोडकर आगे बढ़ाने देश-प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर बदलने का सक्रिय प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को रायपुर में मनरेगा संशोधन के विरोध में युवा महापंचायत सम्मेलन आयोजित है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान उपस्थित रहेंगे। इसमें 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं को शामिल किया गया है। इनमें पंचायत से लेकर लोकसभा तक चुनाव लड़े वे भी शामिल हैं। इस प्रयास से युवाओं कोराष्ट्रीय लेवल पर नेतृत्व प्रदान करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि युवाओं की फौज तैयार करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने एनओबी लांच किया है। इच्छुक युवा एनओबी के तहत फार्म भरकर राष्ट्रीय लेवल पर नेतृत्व कर सकते हैं। सक्रिय युवा इसमें भाग लेकर राजनीति के क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। ऐसे युवा जो पार्टी में सक्रिय है, लेकिन उन्हें नेतृत्व करने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला ऐसे युवाओं को ही आगे लाने के लिए यह प्रयास पार्टी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है। युवा ही देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं। पार्टी ने युवाओं को सर्व प्राथमिकता दी है और वे ही कमान संभाले। सबसे पहले सूची मंगवा रहे हैं। इसके बाद इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। धमतरी जिले से लगभग 500 लोगों को इसमें शामिल करने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव आशिफ खान , कैलाश मल्होत्रा, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, राकेश मौर्य, प्रवीण साहू आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read