परीक्षा को उत्सव बनाएं’ का संदेश माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी रहे सहभागी

परीक्षा को उत्सव बनाएं’ का संदेश माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी रहे सहभागी

इन्हे भी जरूर देखे

‘परीक्षा को उत्सव बनाएं’ का संदेश माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी रहे सहभागी

मैनपुर–:–प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी पहल ‘परीक्षा पर चर्चा’ के अंतर्गत आज माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक माननीय डमरूधर पुजारी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी तनाव, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। माननीय पुजारी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा भय का कारण नहीं, बल्कि स्वयं को परखने और आगे बढ़ने का अवसर है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरक एवं मार्गदर्शक बताया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read