ISBM यूनिवर्सिटी की नवाचार प्रदर्शनी में सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों ने हासिल किया तीसरा स्थान

ISBM यूनिवर्सिटी की नवाचार प्रदर्शनी में सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों ने हासिल किया तीसरा स्थान

इन्हे भी जरूर देखे

ISBM यूनिवर्सिटी की नवाचार प्रदर्शनी में सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों ने हासिल किया तीसरा स्थान

छुरा–:–आईएसबीएम यूनिवर्सिटी द्वारा कुछ दिन पहले आयोजित नवाचार प्रदर्शनी (Innovation Exhibition) में स्थानीय सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और अभिनव परियोजनाओं से सभी को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों जागृति चंद्राकर और मंजूषा ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल और अपने पालकों का नाम रोशन किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नवाचार और स्टार्ट-अप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल थी। इस प्रदर्शनी में छुरा ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के 70 से अधिक छात्रों ने 70 से अधिक मॉडल और पोस्टर प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए डेमो डे और पोस्टर प्रस्तुति जैसी गतिविधियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत अभिनव प्रोटोटाइप और मॉडल ने निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
स्कूल निर्देशक जार्ज जेकब, प्राचार्य बिंदु जार्ज जेकब ने इस उपलब्धि पर संस्था के गौरव क्षणों के लिए संबंधित शिक्षकों किशोर सिंहा ,अरशद खान और रिहान खान को साथ ही विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read