गौ विज्ञान परीक्षा में सर्वाधिक पंजीयन हेतु आदर्श विद्यालय छुरा सम्मानित भारतीय संस्कृति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधार है गौ माता- अर्जुन धनंजय सिन्हा

गौ विज्ञान परीक्षा में सर्वाधिक पंजीयन हेतु आदर्श विद्यालय छुरा सम्मानित भारतीय संस्कृति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधार है गौ माता- अर्जुन धनंजय सिन्हा

इन्हे भी जरूर देखे

गौ विज्ञान परीक्षा में सर्वाधिक पंजीयन हेतु आदर्श विद्यालय छुरा सम्मानित भारतीय संस्कृति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधार है गौ माता- अर्जुन धनंजय सिन्हा

छुरा –:–गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय परीक्षा संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के निर्देशन में जिला नोडल शडानंद सर्वांकर द्वारा चरणबद्ध रूप से परीक्षा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन, गौ पूजा, गौ आरती की गई। सामूहिक सुरभि मंत्र जप, गौ यज्ञ हवन किया गया। पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप एवं अतिथियों द्वारा गौ संरक्षण, संवर्धन, गौ माता के सेवा हेतु पालकों को प्रेरित किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर पर गौ विज्ञान परीक्षा में जिले से सर्वाधिक पंजीयन हेतु शासकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा को प्रशस्ति पत्र एवं मां भारती के छायाचित्र से सम्मानित किया गया। हरे भरे मनोहर पुष्प वाटिका के लिए भी विद्यालय का सम्मान किया गया। बेसहारा, असहाय, नि:शक्त गायों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा हेतु ब्लॉक नोडल शंकर लाल यदु को सम्मानित किया गया। प्रथम वक्ता के रूप में नवाचारी शिक्षक, योगविद् अर्जुन धनंजय सिन्हा ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधार है गौ माता। गाय से निकलने वाला हर उत्पाद स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। गाय, पवित्रता, समृद्धि और मातृत्व का प्रतीक है इसीलिए हम गाय को माता कहते हैं। गौ माता की सेवा करना प्रकृति पूजा और इष्ट की आराधना के समान है। गौ माता की पूजा के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व हैं। सिन्हा ने प्रकृति की ओर लौटने का आग्रह किया। बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में गौ विज्ञान परीक्षा के आगामी चरणों में भागीदारी हेतु प्रेरित किया। परीक्षार्थी, पालक एवं उपस्थित सभी लोगों के लिए अल्पाहार एवं स्वादिष्ट भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षार्थी को उपहार स्वरूप पंचगव्य किट प्रदान किया गया। विद्यालय को जिला स्तर में सम्मानित किए जाने पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के शिक्षाविद् के.आर. सिन्हा, एस.आर. निषाद, बी.एल.तारक, उख़राज ध्रुवा, सी.आर. सिन्हा, अध्यक्ष संतराम साहू, वरिष्ठ शिक्षक निर्भय राम ठाकुर, मुरारी राम देवांगन, प्रधानपाठिका जोहरा फातिमा कुरैशी, शिक्षक उमेश कुमार ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, सुशील कुमार पांडे, शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा, समन्वयक शंकर लाल यदु, हेमलाल पटेल, सुदामा प्रसाद लोधी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read