सच्चे भक्त की तलाश भगवान को होती है-देवी नेहा

सच्चे भक्त की तलाश भगवान को होती है-देवी नेहा

इन्हे भी जरूर देखे

सच्चे भक्त की तलाश भगवान को होती है-देवी नेहा

छुरा–:–रामचरित मानस परायण महायज्ञ के कथा प्रवचन के तीसरे दिन व्यास पीठ से कथा वाचिका देवी नेहा पाण्डेय ने भगवान कार्तिकेय जन्म और तारकासुर वध की कथा सुनाते हुए कहा कि देवताओं ने एक बार शिव जी से संतान की प्रार्थना किया तब
देवताओं के हित के लिए भोले बाबा ने विवाह रचाया। एक बार जब शिव जी का तेज पृथ्वी पर गिर पड़ा जिससे माता पार्वती देवताओं को श्राप दिया कि मुझे संतान की माता बनने का सुख तुम्हारे कारण नहीं मिला इसलिए अब से किसी देवता का कोई संतान नहीं होगी इसलिए आज तक देवताओं की संख्या तैंतीस कोटि से एक अधिक नहीं हुआ पश्चात उस तेज को अग्नि देव ने पक्षी बनकर उस तेज का भक्षण कर लिया इसलिए अग्नि को श्राप मिला कि वह सर्व भक्षी हो जाय जो बिना सोचे समझे कुछ भी खा ले उसे सर्वभक्षी कहा जाता है आज मनुष्य भी ऐसे हो गया है कुछ भी खा लेता है यहाँ तक कि मरे हुए पशु पक्षी को भी खाने से पीछे नहीं हटते। शिव जी का तेज ऋषि पत्नियों पशचात पर्वत फिर गंगा से होते सरकंडे के वन पर पहुंचा जहाँ कार्तिकेय भगवान का जन्म हुआ। जिसे शिव के जासूस श्रवणी और श्रवण जो सूर्य और चंद्रमा के समान जासूस हैं उसने बताया। तब शिव जी कार्तिकेय को लाए और बिना उत्सव मनाए देवताओं के रक्षा धर्म की रक्षा के लिए अपने सात दिन के शिशु को तारकासुर से लड़ने के लिए भेज दिया। बालक स्त्री गाय ब्राह्मण को मारना महापाप है तारकासुर और देवताओं में भयंकर युद्ध हुआ पश्चात वरदान के अनुसार शिव पुत्र से तारकासुर का वध हुआ।तुलसी बाबा ने मानस में इस भाव का वर्णन किया है उन्होंने आगे कहा कि राम कथा का परिणाम है जिसे राम अपनाते हैं उसे संसार भी अपनाता है इसलिए राम के शरण में रहना मनुष्य अपनी इंद्री के माध्यम से कर्म करता है एक इंद्री से एक ही कार्य कर सकता है आँख से देखने का कान से सुनने का लेकिन परमात्मा एक इंद्री से सब काम कर सकते हैं भगवान भक्तो के पीछे चलते हैं सच्चे भक्त की तलाश भगवान को रहती है उसके मंदिर में आने वाला हर व्यक्ति भक्त नहीं होता कोई दुखिया होता है कोई याचक होता हैकथा श्रवण करने प्रमुख रुप से ओंकार शाह अध्यक्ष श्री मन्मानस यज्ञ प्रचार समिति बजरंग पांडेय तारा महराज अशोक दीक्षित रमेशचंद्र जायसवाल ओ पी द्विवेदी टंकेश्वर देवांगन कामता प्रसाद तिवारी एन सी साहू बिसेशर दीवान देव नारायण यदु विनोद देवांगन हीरालाल सिन्हा तुलसी साहू मिश्री लाल सिन्हा नेमीचंद यादव संत निर्मलकर शीतल ध्रुव के साथ महिला मंडल के सदस्य मानस समिति के वरिष्ठ सदस्य गण क्षेत्र से आए श्रोता एवं पूजा प्रतिनिधि पटेल परिवार उपस्थित रहे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read