सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल,छुरा में भारत ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन।

सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल,छुरा में भारत ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन।

इन्हे भी जरूर देखे

सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल,छुरा में भारत ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन।

छुरा–:–स्थित सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में भारत ओलंपियाड परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। बता दे कि यह परीक्षा एक प्रति वर्ष स्कूल में आयोजन किया जाता रहा है।इसी प्रकार इस वर्ष में भी विभिन्न विषयों पर इस परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।विज्ञान विषय में आरोही कुकरेजा कक्षा छठवीं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल टॉपर का स्थान प्राप्त किया। वहीं गणित विषय में रोमा यादव कक्षा चौथी एवं वंशिका पटेल कक्षा चौथी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नेशनल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।विद्यालय के निर्देशक जॉर्ज जेकब ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या बिंदु जार्ज जेकब ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल रहा और सभी ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना की साथ ही सभी को मैडल और प्रमाण पत्र संस्था प्रमुख के द्वारा प्रदान किया गया ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read