प्रयोग संस्था ने जलवायु अनुकूल तीन दिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण महिला किसानों को दिया

प्रयोग संस्था ने जलवायु अनुकूल तीन दिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण महिला किसानों को दिया

इन्हे भी जरूर देखे

प्रयोग संस्था ने जलवायु अनुकूल तीन दिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण महिला किसानों को दिया

गरियाबंद–:–प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा द्वारा गरियाबंद जिला में महिला भूमि अधिकार एवं आजीविका परियोजना संचालित है

जिसके अंतर्गत ग्राम कासरबाय हरदी में गरियाबंद ब्लॉक के 40 किसानों को जलवायु अनुकूल जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षण का शुभारंभ दयालाल ध्रुव पूर्व सरपंच, बोधन ध्रुव, एवं समाजसेवी एकता परिषद के ब्लॉक संयोजक राजेंद्र सिंह राजपूत जिला समन्वयक नूरानी जैन प्रशिक्षक थानेंद्र साहू दीपक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया
प्रशिक्षक दीपक एवं थानेंद्र साहू के द्वारा पूर्वजों के द्वारा बिना किसी प्रकृति को क्षति पहुंचा धान खेती तथा दलहन तिलहन की खेती करते आ रहे थे लेकिन वर्तमान समय में रासायनिक खेती से किसान खेती कर रहे हैं जिसका दुष्प्रभाव कृषि भूमि, मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण को दुषित कर रहा है तथा विभिन्न प्रकार के रोगों से हम ग्रसित हो रहे हैं इन सब के बचाव के लिए हमारा शुद्ध खान-पान हो इसके लिए जैविक खेती ही एक मात्र विकल्प है हम जैविक में भी जीवामृत धनजीमृत ,बिजामृत एवं रोग व्याधि के लिए पांचपरनी दशपरनी कीटनाशक बनाकर अपने फसलों में छिड़काव कर सकते हैं इसके अलावा प्रत्येक घर में पोषण बाड़ी लगाकर वर्ष भर आप अपने बाड़ी से कैसे सब्जी प्राप्त कर सकते हैं उसे विषय पर जानकारी दिया गया तथा जैविक विधि से उत्पन्न उत्पादकों को बाजार में कैसे बेच सकते हैं उसके मार्केटिंग के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया प्रशिक्षण के समापन समारोह में प्रयोग समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष सीताराम सोनवानी, कोषाध्यक्ष निर्मला कुजूर, सपना वर्मा के द्वारा कहा गया की जो जैविक खेती प्रशिक्षण आप लोगों ने लिया है उसके अनुसार जैविक खेती करें और अपने गांव के अन्य किसानों को भी जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करें तथा प्रशिक्षक थानेंद्र साहू एवं दीपक जी का शाल तथा श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समन्वयक नूरानी जैन सुनीता कुर्रे चित्ररेखा बघेल जानकी जगत, समाज सेवी एवं एकता परिषद ब्लॉक संयोजक राजेंद्र सिंह राजपूत रेवती यादव, डिलेश, डिंपल नेताम, दयावती नागेश ढेलऊ राम साहू भूपेंद्र साहू हनुमान सिंह धुव,मालती, ममता देवदास साथी संस्था ,सूकारोबाई, सातोंबाई खेमलता ध्रुव मानकीबाई, रानू ध्रुव ,पुष्पा,दसोदा भानुमति खुमेश्वरी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read